Ranchi : आज यानी बुधवार को भोरे-भोर राज्यसभा सांसद और JMM नेत्री महुआ माजी की कार भयानक एक्सीडेंट हो गया। यह हादसा आज लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के होटवाग गांव के पास एनएच 75 पर हुआ। हादसे में सांसद जख्मी हो गई। खबर है कि उनके घरवालों को भी चोटें आईं हैं। लातेहार में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची के रिम्स रेफ़र किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद CM हेमंत सोरेन ने अपने ‘X’ हैंडल पर पोस्ट किया कि “राज्यसभा सांसद और झामुमो की वरिष्ठ नेता महुआ माझी जी और उनके परिवारजनों की सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिली है। मरांग बुरु से महुआ और उनके परिवारजनों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”
जानकारी के मुताबिक राज्यसभा सांसद महुआ माजी अपने घरवालों के साथ कुंभ से वापस रांची लौट रही थी। इसी क्रम में होटवाग पेट्रोल पंप के पास उनकी कार अनबैलेंस हो गई। एक्सीडेंट के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। खबर मिलते ही लातेहार थानेदार मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रेफ़र कर दिया गया। सांसद के हाथ में चोट लगी है। संभावना जताई जा रही है कि ड्राइवर को झपकी लगी होगी। इसी चलते यह हादसा हुआ।
#BREAKING: कार दुर्घटनाग्रस्त में राज्यसभा सांसद समेत बेटे, बहु घायल, महुआ माजी रिम्स रेफर, लातेहार के सदर थाना क्षेत्र स्थित होटवाग एनएच-75 के खुशबू ढाबा के पास खड़ी ट्रक और कार के बीच हुआ भीषण सड़क हादसा #JharkhandNews #mahuamaji pic.twitter.com/O3Cy6WzAPQ
— NBT Bihar (@NBTBihar) February 26, 2025
STORY | JMM MP Mahua Maji injured while returning from Maha Kumbh after her car hit truck
READ: https://t.co/r5mABGWjyO
VIDEO: #JharkhandNews
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/A2dTp3pqAz
— Press Trust of India (@PTI_News) February 26, 2025












