Ranchi : राजेश ठाकुर को झारखंड कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। वह डॉ रामेश्वर उरांव की जगह पर अध्यक्ष बने हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। इनके साथ ही 4 लोगों को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इनमें सांसद गीता कोड़ा, विधायक बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो और शहजादा अनवर शामिल हैं।





