Ranchi : रहस्यमय ढंग से गायब राजा साहेब अब जिंदा नहीं है। अगवा करने के बाद उन्हें सुमू जंगल में ले जाया गया। वहां उन्हें गोली मार दी गई। डेड बॉडी पर तेल छिड़क माचिस मार दी गई। उनकी बाइक को भी जला दिया गया। ताकि किसी को कुछ भनक तक ना लगे। कोयला कारोबारी राजा साहेब को मौत के घाट उतारने का राज TPC के बुढ़मू के एरिया कमांडर सुकेश कुमार ने खोला। रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल द्वारा गठित स्पेशल टीम ने TPC के हार्डकोर उग्रवादी को रांची के बुढ़मू से धर लिया। उसके पकड़े जाने के बाद सच्चाई सामने आई। इस संबंध में राजा साहेब की पत्नी गीता राज ने रांची के रातू थाने में गुमशुदगी की रपट दर्ज करायी थी। वह बीते साल 17 अक्टूबर से रहस्यमय ढंग से गायब थे। पुलिस को अधजली हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल और उनका आधारकार्ड मिला है। मारकर जलाए गये राजा साहेब के अवशेषों को खोजा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : CP Radhakrishnan होंगे झारखंड के महामहिम, इन राज्यों के भी गवर्नर बदले
इसे भी पढ़ें : सिराज ने ऋषभ पंत के लिए मांगी दुआ, ट्वीट कर कहा…
इसे भी पढ़ें :फिर से खड़े हुए ऋषभ पंत, ट्वीट कर कहा…
इसे भी पढ़ें :अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास
इसे भी पढ़ें :इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, कई के बदले रूट… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री, सीएम का बड़ा ऐलान






