Ranchi : साल 2009 में सीटिंग CM शिबू सोरेन को तमाड़ विधानसभा चुनाव में हराकर शोहरत बटोरने वाले गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर जदयू में शामिल हो गये। तमाड़ के पूर्व विधायक और मंत्री रह चुके राजा पीटर को जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में सदस्यता दिलायी। राजा पीटर के जदयू में इंट्री से करीब-करीब साफ हो गया है कि वह तमाड़ सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। वैसे 2014 के चुनाव में यह सीट NDA गठबंधन के तहत आजसू के पास थी। राजा पीटर तमाड़ के बौतिया, बरलंगा टोला, कामारापा के रहने वाले हैं। पिता के.मोहन पातर टाटा स्टील में सेवारत थे। राजा पीटर की पढ़ाई-लिखाई जमशेदपुर में ही हुई है। राजा पीटर ने टाटा स्टील में सालों तक नौकरी की, लेकिन बाद में उन्होंने तमाड़ को अपना कर्मभूमि बना लिया। पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की 9 जुलाई 2008 को बुंडू के एक स्कूल परिसर में दिनदहाड़े हत्या के बाद तमाड़ सीट खाली थी। शिबू सोरेन चुनाव लड़े पर राजा पीटर से हार गये। पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड के आरोपी नक्सली कुंदन पाहन के बयान पर राजा पीटर लंबे समय तक जेल में रहे। इस केस को एनआईए ने 28 जून 2017 को टेक ओवर किया था। राजा पीटर को बीते साल दिसंबर में झारखंड हाई कोर्ट से सशर्त जमानत मिली है।
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब
इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…
इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : बेटी बेच दी गई, परदेश से लौटे पिता
इसे भी पढ़ें : एहसान नहीं फर्ज, लापरवाह होंगे दंडित : DGP