न्याय की चौखट पर राहत की बारिश…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में आयोजित चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को न्याय, सेवा और सशक्तिकरण का संगम देखने को मिला, जहां ₹18.5 करोड़ से अधिक के मामलों का रिकॉर्ड निष्पादन हुआ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के बैनर तले आयोजित इस लोक अदालत-सह-विधिक सशक्तिकरण शिविर का उद्घाटन मुख्य न्यायमूर्ति, झारखंड उच्च न्यायालय सह मुख्य संरक्षक, झालसा तरलोक सिंह चौहान ने ऑनलाइन माध्यम से किया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा मनोज प्रसाद सहित जिले के सभी वरीय न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार निभा रंजना लकड़ा ने बताया कि गढ़वा और नगर उटारी में कुल 15 पीठों का गठन किया गया था। इन पीठों में कुटुंब न्यायालय, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, मुख्य व अवर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, स्थायी लोक अदालत, उपभोक्ता फोरम के न्यायिक पदाधिकारी शामिल रहे। नतीजा, 1,25,497 वादों का निष्पादन किया गया।  वहीं, करीब 4 करोड़ रुपये की राजस्व की वसूली की गई। वादी-प्रतिवादी की भारी भीड़ को देखते हुये प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद के निर्देश पर निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर का उद्घाटन स्वयं मनोज प्रसाद ने फीता काटकर किया। इसमें बाबू दिनेश सिंह महाविद्यालय के चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं दीं। महाविद्यालय के कुलाधिपति दिनेश सिंह भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मजदूरी नहीं मिली, गुमला में मा’रधाड़…

Gumla : भारतमाला सड़क परियोजना को लेकर पहले से...

केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी पहुंची झारखंड मंत्रालय… जानें क्यों

Ranchi : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा...

CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिये ये बड़े टास्क…

Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता...

ट्रंप की बेटी और दामाद भारत में, जगमगाया जामनगर…

Kohramlive : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी...

CM योगी बोले ‘नालायक औलादों’ को समझा लो, वरना…

UP :  UP के CM योगी आदीत्यनाथ ने वैसे...