spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिये बिहार में कब पहुंचेगा मानसून

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मॉनसून की उत्तरी रेखा गुरुवार को रत्नागिरी से लेकर पटना जिले के पूर्वी हिस्से से गुजरते हुए रक्सौल तक पहुंच गयी है। इसके प्रभाव से बिहार में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। आइएमडी, पटना के मुताबिक मॉनसून अगले दो-तीन दिन में पूरे बिहार को कवर कर सकता है। हालांकि, मौसम विज्ञानियों के मुताबिक परंपरागत तौर पर मॉनसून की बारिश के लिए बिहार को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। इधर गुरुवार को पटना, औरंगाबाद और भोजपुर में लू चली है। खास बात यह है कि बुधवार की शाम को पटना शहर में मॉनसून की हल्की बारिश हुई थी।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी आशीष कुमार ने बताया कि अच्छी बारिश के लिए अभी कोई सिस्टम नहीं बन रहा है।  फिलहाल थंडर स्टोर्म और दूसरी पुरवैया के जरिये इसी तरह मॉनसून सीजन की बारिश होती रहेगी।  मॉनसून और थंडर स्टोर्म गतिविधियों के जरिये बिहार में 22 जून को पूरे प्रदेश में केवल 2.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है।

मौसम विभाग के मुताबिक,आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें पश्चिम चंपारण, सारण, वैशाली, दरभंगा, सीतामड़ी, मधुबनी समेत कई जिलों में बरसात हो सकती है। इसके साथ ही पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, नालंदा में भी अगले कुछ घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं 30 से 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। राजधानी पटना, गया, भागलपुर समेत दूसरे जिलों में भी बारिश के आसार जताए गए हैं।

22 जून को हुई बारिश (मिलीमीटर में)

जिला-बारिश

जमुई-4.8
कैमूर-9.4
मुंगेर-8.3
किशनगंज-7.1
सीतामढ़ी-6.3
नवादा-5.0
शेखपुरा-4.8
बांका-4.0
बक्सर-4.0
गया में 2.5
रोहतास में 2.2
पटना-2.1
पश्चिम चंपारण में 2.1
औरंगाबाद में 1.2
गोपालगंज में 1.2

इसे भी पढ़ें : कांटाटोली फ्लाई ओवर को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव… जानें क्या

इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में झमाझम बारिश, बिजली रूला गई कोकर में…

इसे भी पढ़ें :अगले 3 घंटों में रांची समेत कई इलाकों में IMD अलर्ट, देखें

इसे भी पढ़ें :झारखंड में मौसम के तेवर अभी तल्ख, 24 घंटे में…

इसे भी पढ़ें :रेड अलर्ट पर यह राज्य, अगले 4 दिन तक भारी बारिश

इसे भी पढ़ें :अगले 24 घंटों में इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...