रेलवे ने लागू किया नया टोकन सिस्टम, बदल जायेगा तत्काल टिकट का नियम

Date:

spot_img

Kohramlive : अगर आप रेलवे काउंटर से तत्काल टिकट बुक कराते हैं तो यह खबर आपके काम की है। 1 अगस्त से पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नया टोकन सिस्टम लागू करने जा रहा है। इसका मकसद काउंटर पर भीड़ कम करना और यात्रियों को बेहतर सुविधा देना है। नई व्यवस्था के तहत अब यात्रियों को टोकन के लिए बार-बार काउंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। टोकन वितरण का समय भी बदल दिया गया है।

नई टोकन टाइमिंग

  • AC क्लास: सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे तक
  • नॉन-AC (स्लीपर): सुबह 9:00 बजे से 9:30 बजे तक

हर काउंटर पर मिलेंगे सीमित टोकन

  • AC के लिए 10 टोकन
  • नॉन-AC के लिए 15 टोकन

यात्रियों की संख्या के अनुसार टोकन की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकेगी। सभी टोकन धारकों की बुकिंग पूरी होने के बाद बची सीटों की बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगी।

A और B कैटेगरी लागू

रेलवे ने टोकन वितरण के लिए दो श्रेणियां बनाई हैं।

  • Category A: जो यात्री अपने या परिवार के सदस्य के लिए टिकट बुक करायेंगे।
  • Category B: अन्य सभी यात्री। इन्हें Category A की बुकिंग पूरी होने के बाद मौका मिलेगा।

Category A के यात्रियों को अपना वैध फोटो आईडी और परिवार के सदस्य के संबंध का प्रमाण देने वाला वैध पहचान पत्र साथ रखना होगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM योगी बोले इनकी जगह सिर्फ जेल या जहन्नुम… देखें वीडियो

UP : उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने...

क्रूरता की हद पार, टीचर ने दा’ग दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट…

UP : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक स्कूल...

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, NTA सुधार की कमान नंदन नीलेकणि को… देखें वीडियो

Kohramlive : प्रतियोगी परीक्षाओं को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और...

4200 करोड़ की एक्सप्रेसवे, उद्घाटन के 14 दिन बाद ही… वीडियो वायरल

Kohramlive : करोड़ों रुपये की लागत से बना लखनऊ-कानपुर...

गढ़वा में बार एसोसिएशन भवन का शिलान्यास, न्यायमूर्ति का बड़ा संदेश

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के नगर ऊंटारी (श्री बंशीधर नगर)...