Kohramlive : करोड़ों रुपये की लागत से बना लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पहली बारिश के बाद सोशल मीडिया पर छा गई है। मीडिया में वायरल खबरों के मुताबिक उद्घाटन के महज 14 दिन बाद एक्सप्रेसवे पर करीब 30 फीट सड़क धंस गई, जबकि कई जगह डामर भी उखड़ गया है। उन्नाव से लखनऊ की ओर कोरारी के पास सड़क धंसने से गहरी दरारें पड़ गईं और उनमें पानी भर गया। इसी लेन पर टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर पहले भी सड़क धंसने की खबर है। इसके बाद निर्माण एजेंसी ने मरम्मत शुरू कर दी है और मौके पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।
दावा यह था कि 4200 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस एक्सप्रेसवे को बनाने में अमेरिकी-जर्मन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। ग्रीनफील्ड सेक्शन के कई हिस्सों में डामर उखड़ गया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इससे पहले भी सड़क किनारे मिट्टी बहने और पहुंच मार्ग धंसने की शिकायतें सामने आई थीं। कई जगह पैचिंग होने से सफर भी प्रभावित हो रहा है। यहां याद दिला दें कि 13 जुलाई 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया था।
NHAI के परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा ने कहा कि सड़क पर स्लिपेज हुआ है। इसकी जांच कराई जा रही है। फिलहाल मरम्मत का काम जारी है। वहीं, परियोजना प्रबंधन का कहना है कि बारिश के कारण कुछ स्थानों पर दिक्कत आई है, लेकिन यातायात बाधित नहीं हुआ है।
सिर्फ 10 दिन में धंसा करोड़ों का एक्सप्रेसवे!
कानपुर–लखनऊ एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा उद्घाटन के महज़ 10 दिन बाद उन्नाव के कोरारी गांव के पास भारी बारिश के बाद धंस गया। #KanpurLucknowExpressway #Unnao #UttarPradesh #Expressway #Infrastructure pic.twitter.com/L5E39VYC7w
— ऋषभ वीरेन्द्र दीक्षित (@RishabhDixit57) July 26, 2026






