गढ़वा में बार एसोसिएशन भवन का शिलान्यास, न्यायमूर्ति का बड़ा संदेश

Date:

spot_img

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के नगर ऊंटारी (श्री बंशीधर नगर) के सब डिविजनल सिविल कोर्ट परिसर में रविवार को बहुप्रतीक्षित सब डिविजनल बार एसोसिएशन भवन का शिलान्यास हुआ। झारखंड हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति एवं गढ़वा जजशिप के एडमिनिस्ट्रेटिव जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर भवन की आधारशिला रखी। समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद, DC पशुपति नाथ मिश्रा, SP आशुतोष शेखर, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। शिलान्यास के बाद न्यायमूर्ति श्रीवास्तव ने कहा कि बार और बेंच का मजबूत तालमेल ही न्याय व्यवस्था की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि नया भवन अधिवक्ताओं के लिए बड़ी सौगात साबित होगा।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि भवन को केवल बैठने की जगह तक सीमित न रखा जाये। यहां आधुनिक पुस्तकालय, पर्याप्त कक्ष और 200 से 300 लोगों की क्षमता वाला सभागार भी विकसित किया जाये, ताकि यह अधिवक्ताओं के साथ-साथ न्यायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन सके। न्यायमूर्ति ने भवन तक बेहतर पहुंच मार्ग और अन्य बुनियादी सुविधायें विकसित करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय सिर्फ किताबों का संग्रह नहीं, बल्कि न्यायिक ज्ञान और सामाजिक जागरूकता का केंद्र होता है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, NTA सुधार की कमान नंदन नीलेकणि को… देखें वीडियो

Kohramlive : प्रतियोगी परीक्षाओं को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और...

4200 करोड़ की एक्सप्रेसवे, उद्घाटन के 14 दिन बाद ही… वीडियो वायरल

Kohramlive : करोड़ों रुपये की लागत से बना लखनऊ-कानपुर...

रेलवे ने लागू किया नया टोकन सिस्टम, बदल जायेगा तत्काल टिकट का नियम

Kohramlive : अगर आप रेलवे काउंटर से तत्काल टिकट...

लापरवाही बर्दाश्त नहीं, DC-SSP ने अफसरों को दिये सख्त निर्देश…

Ranchi : डूरंड कप 2026 के सफल और सुरक्षित...

तेजस्वी का अल्टीमेटम, कल तक रिहा करो, वर्ना…

Bihar : NEET पेपर लीक आंदोलन में तेजप्रताप यादव...