Dhanbad (Sujit) : रेलवे ठेकेदार बबलू सिंह को आज सरेराह गोलियों से भून दिया गया। दिन के उजाले में फिल्मी स्टाइल में बबलू सिंह को दौड़ाकर गोली मारी गई। कुल चार गोलियां उन्हें मारी गई। इस दुस्साहसिक वारदात को 4 पेशेवर शूटरों ने अंजाम दिया। खून करने के तौर-तरीका और अंदाज से यही लगा कि हत्यारों में पेशेवर शूटर भी शामिल है। यह वारदात धनबाद के जोरापोखर थाना क्षेत्र के फुसबंगला रेलवे फाटक के पास हुई। घटना तब हुई जब बबलू सिंह अपनी साइट पर काम करवा रहे थे। रेलवे ठेकेदार के मारे जाने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। खौफजदा लोगों में कुछ ने बताया कि ठेका पट्टा लेने और जीटी (गुंडा टैक्स ) नहीं देने पर किसी को भी ठोक देना यह कोई चौकाने वाली बात नहीं।
इसे भी पढ़ें : डॉ अर्चना शर्मा की मौत के विरोध में झारखंड के डॉक्टरों ने क्या किया… देखें
इसे भी पढ़ें : राजधानी के PNB में दिनदहाड़े डाका, देखें कैसे अपराधियों ने लूटा बैंक
इसे भी पढ़ें : फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, CNG की कीमत में भी इजाफा
इसे भी पढ़ें : पुलिस लाइन में फंदे पर लटकती मिली ट्रेनी CO की पत्नी की डेड बॉडी
इसे भी पढ़ें :गर्मी में अगर आप भी पीते है ठंडा पानी, तो हो सकता है खतरनाक, जानिए कैसे
इसे भी पढ़ें :Aryan Khan Drug Case : मुख्य गवाह प्रभाकर सैल की मौत
इसे भी पढ़ें :रांची एयरपोर्ट पर अचानक से क्यों मच गई चीख-पुकार, देखें…
इसे भी पढ़ें :स्मोकिंग करने वालें हो जाएं अलर्ट, आपकी बॉडी में होते हैं ये बड़े बदलाव






