रेलवे का 2 करोड़ से ज्यादा गटक गये बाइकर्स, जांच में जुटी पुलिस

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के बंशीनगर रेलवे में करीब 2 करोड़ 16 लाख 12 हजार 267 रुपये गोलमाल करने को लेकर नगर ऊंटरी थाना में केस दर्ज कराया गया है। यह केस नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक संतोष कुमार ने दर्ज कराया गया है। दर्ज FIR में रेलवे द्वारा अधिकृत एजेंसी WSG (राईटर सेफ गार्ड लिमिटेड) के बाईकर अजय कुमार गुप्ता और प्रेमचंद्र प्रजापति को नामजद अभियुक्त ठहराया गया है। जांच से खुलासा हुआ कि साल 2023 में नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन में कुल टिकट की बिक्री 2 करोड़ 16 लाख 12 हजार 267 रुपये की हुई। इस रूपये को SBI बैंक में जमा कराने का काम WSG को मिला था। इल्जाम है कि बाईकर अजय कुमार गुप्ता और प्रेमचंद्र प्रजापति ने ये रूपये बैंक में जमा नहीं कराये। वहीं, बैंक में रुपये जमा करने का फर्जी प्राप्ति रसीद स्टेशन मैनेजर को लाकर दे दिया जाता था। ये काम वर्षो से चलता रहा।

जांच से खुलासा हुआ कि 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक लगभग 2 करोड़ 16 लाख 12 हजार 267 रुपये बाईकर अजय कुमार गुप्ता और प्रेमचंद्र प्रजापति ने बैंक में जमा कराने के लिये लिया। किंतु बैंक में रेलवे के खाता नंबर 32595570076 में रुपये जमा नहीं किये गये। बैंक के द्वारा दिये गये स्टेटमेंट में भी इसकी पुष्टि हुई है। स्टेशन प्रबंधक के द्वारा इसकी सूचना तत्काल रेलवे के आला अधिकारियों को दे दी है। गढ़वा SP दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि स्टेशन प्रबंधक के आवेदन पर मामला दर्ज कर प्रॉपर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामला 3 वर्ष पहले का है। धारा 420, 471 तथा अन्य सुयोग्य आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इस गोलमाल का खुलासा होने के बाद से धनबाद रेल मंडल में भी खलबली मच गई है। ऐसा लगातार राजस्व की कमी होने के चलते हुआ।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...