Kohramlive : इंदौर-भोपाल, भोपाल-जबलपुर और नागपुर-बिलासपुर जैसी वंदे भारत ट्रेनों के किराए की समीक्षा की जा रही है। इन ट्रेनों में सीटें काफी हद तक खाली चल रही हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई को मिले जून तक के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भोपाल-इंदौर वंदे भारत ट्रेन में केवल 29 प्रतिशत सीटें भरी हुई थीं जबकि इंदौर-भोपाल ट्रेन में 21 प्रतिशत सीट आरक्षित थीं। इन वंदे भारत ट्रेनों में करीब तीन घंटे का सफर तय करने के लिए एसी चेयर कार का किराया 950 रुपये है जबकि एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1525 रुपये रखा गया है। सूत्रों ने कहा कि इस ट्रेन के किराए की रेलवे समीक्षा कर सकता है। देश की सबसे आधुनिक और तेज रफ्तार वाली वंदेभारत ट्रेनों का सबसे लंबा सफर करीब 10 घंटे का है जबकि सबसे छोटा सफर तीन घंटे का है। वंदे भारत की कुछ ट्रेनों में सीटों के खाली रहने की समस्या दूर करने के लिए किराए की समीक्षा की जा रही है। हालांकि वंदेभारत ट्रेनों में सीटें लगभग भरी होती हैं लेकिन कुछ ट्रेनों में ऐसी स्थिति नहीं है। रेलवे उन्हें भी सफल बनाने के लिए जरूरी बदलाव करने जा रहा है। अभी तक देश के 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। इनमें से कासरगोड-त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस में 183 प्रतिशत बुकिंग रहती है और ये सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली वंदेभारत ट्रेन है। गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल, वाराणसी-नई दिल्ली, देहरादून-अमृतसर और मुंबई-शोलापुर के बीच चलने वाली वंदेभारत ट्रेनों में भी 100 प्रतिशत से अधिक बुकिंग रहती है।
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘इसके पीछे सोच ये है कि सभी वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को सुविधाजनक सफर का मौका मिले। हमने हालात की समीक्षा की है और हमारी राय है कि कुछ वंदे भारत ट्रेन, खासकर कम दूरी वाली के किराए को अगर घटा दिया जाता है तो वह ज्यादा अच्छा कर पाएंगी। हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग इन ट्रेनों में सफर करें।’
इसे भी पढ़ें : रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में होगी झमाझम बारिश, 24 घंटों में…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
इसे भी पढ़ें : झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 24 घंटे में मानसून होगा सक्रिय
इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस दिन फिर से रफ्तार पकड़ेगा का मानसून, देखें…
इसे भी पढ़ें : अगले 3 घंटों में रांची समेत कई इलाकों में IMD अलर्ट, देखें
इसे भी पढ़ें : IMD ALERT : अगले दो दिनों बाद यहां होगी झमाझम बारिश
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर-मेदिनीनगर सबसे गर्म, अगले चार दिनों तक…
इसे भी पढ़ें : अब सताएगी गर्मी, पढ़ें IMD अपडेट
इसे भी पढ़ें : झारखंड के 8 जिलों में व्रजपात और भारी बारिश का अलर्ट जारी, देखें…
इसे भी पढ़ें : यूपी और बिहार छोड़ बाकी राज्यों में जुलाई में सामान्य बारिश…










