Seraikela: जिला में आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर स्थित सीआरपीएफ की 157 बटालियन के आर्म्स गार्ड रूम से दो इंसास राइफल के गायब होने का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि कैंप के सस्पेंड एक जवान ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरोप है कि 9 नवंबर को आर्म्स गार्ड रूम में रखे दो इंसास राइफल को बटालियन में पूर्व में कार्यरत जवान रोहित कुमार ने एक स्थानीय युवक मोहित मुंडा के साथ मिलकर चोरी की है।
पुलिस हिरासत में एक स्थानीय युवक
फिलहाल स्थानीय युवक मोहित मुंडा पुलिस की हिरासत में है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। हथियार चोरी का मामला सामने आने के बाद आदित्यपुर थाना में सीआरपीएफ 157 बटालियन के इंस्पेक्टर बनवारी लाल मीणा ने हथियार चोरी की शिकायत की। कांड संख्या 282/22 दर्ज कर आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने अनुसंधान शुरू कर दिया है।
एक माह पहले सस्पेंड किया गया था रोहित
पुलिस अनुसंधान के क्रम में पता चला है कि सीआरपीएफ का जवान रोहित कुमार नशे का आदी है। नशे में ही उसने वहां के अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया था। इसके बाद उसे तत्काल सस्पेंड किया गया। आरोप है कि संभवत इस कार्रवाई से नाराज जवान रोहित ने स्थानीय मोहित मुंडा के साथ मिलकर चोरी घटना को अंजाम दिया। चोरी के मामले की गंभीरता को देखते हुए सरायकेला एसपी आनंद प्रकाश ने टीम गठित की है। टीम आरोपी जवान रोहित कुमार समेत मामले में शामिल अन्य के विरुद्ध छापामारी कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, आरा और भोजपुर में छापेमारी की गई। एसपी ने दावा किया है कि चुराया गया इंसास राइफल बरामद करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें :BPSC ने Release किया इस Exam का एडमिट कार्ड… ऐसे करें डाउनलोड
इसे भी पढ़ें :Bigg Boss 16 में होगी Sunny Leone की एंट्री…
इसे भी पढ़ें :वर्दी पर लगा एक और कलंक का टीका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :हिचकोला खाते ही बीवी को मिली भयानक मौ*त
इसे भी पढ़ें :OYO HOTEL में तहलका… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :पुलिस मुखबिर करार देकर पूरे परिवार को बेदम मारा, फिर क्या हुआ देखें















