Garhwa : गढ़वा नगर परिषद की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। रविवार को अवकाश के बावजूद नगर परिषद की पूरी टीम ने कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में पुरानी बाजार तथा संगत मोहल्ला स्थित दो अलग-अलग गोदामों पर छापामारी की। पुरानी बाजार स्थित घनश्याम प्रसाद कश्यप के गोदाम से लगभग 10 क्विंटल से अधिक पॉलिथीन बरामद हुआ।संगत मोहल्ला स्थित राजू अग्रवाल के गोदाम में सिंगल यूज प्लास्टिक का भंडार नहीं मिल सका, संभवतः इस गोदाम से छापामारी के पूर्व ही सिंगल यूज प्लास्टिक को कहीं अन्यत्र हटा दिया गया था।
अभियान में ये थे शामिल
पुरानी बाजार स्थित गोदाम में मिले सिंगल यूज प्लास्टिक के भंडार को उसी गोडाउन में सामग्री रखकर गोदाम को नगर परिषद कर्मियों द्वारा सील कर दिया गया। गोदाम के मालिक घनश्याम प्रसाद कश्यप पर कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार ने 50 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया। इस अभियान में संजय कुमार के अलावा अजीत कुमार सिंह, मयूर गहलोत, रंजन पांडे, सुनील डुंगडुंग, बिंदु राम, रूपम तिवारी, विकास दुबे, डिंपी कुमारी, रूपम तिवारी, राजकुमार, सुनीता कुमारी, गोविंद कुमार आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : बड़ा हादसा : बाइक सवार को बचाने के चक्कर में 13 लोगों की गई जान
इसे भी पढ़ें : विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार Margaret Alva होंगी
इसे भी पढ़ें : वनडे कप्तान Tamim Iqbal ने T20 अंतरराष्ट्रीय से लिया संन्यास
इसे भी पढ़ें : फौजी ने पहले साथियों को भूना, फिर खुद का उड़ा लिया भेजा… देखें
इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने किया बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, बोले- यूपी में कानून व्यवस्था सुधरी है और कनेक्टिटिविटी भी
इसे भी पढ़ें : गंगा किनारे बेतहाशा रो रहे वत्सल की बहन और आर्यन का भाई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 28 जुलाई को Zenfone 9 फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करेगी Asus, जानिए फीचर्स








