Ranchi : रांची के पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के कानों में किसी ने हल्की सी फूंक मारी और संदेहात्मक स्थिति में 3 लड़के धरा गये। SSP के निर्देश पर DSP के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने राजधानी के लालपुर स्थित अपसरा होटल में रेड की। जहां कमरा नंबर 35 में तीन लड़के मिले। इनकी एक्टिविटी पुलिस को कुछ ठीक नहीं लगी। तलाशी लेने पर इनके पास से पुलिस को विभिन्न बैंकों के ATM कार्ड, कई सारे एंड्रॉयड मोबाइल, कई फर्जी सिम और 3 लेपटॉप मिले। शक होने पर पुलिस ने इन्हें उठा लिया। कड़ाई से पूछताछ में इन्होंने पुलिस को बताया कि ये लोग राहुल और अमर के इशारे पर काम करते है। उनके हुक्म पर ये लोग स्टार एक्सचेंज, लोटस-999 वेबसाइट के नाम से ऑनलाइन जुआ खेलाते हैं। इस काम के बदले इन्हें 25 से 30 हजार तक सैलरी, आवास और खाने-पीने की सुविधा भी मिलती है। फिलहाल ऑनलाइन जुआ खेलाने के लिए फ्लैट की व्यवस्था नहीं होने पर ये लोग होटल में रुके थे। इस काम से ये लोग हर सप्ताह 10-15 लाख रुपये का इल्लीगल बिजनेस करते हैं। गिरफ्तार युवकों में 24 साल का नीतीश कुमार(गढ़वा), 20 साल का संदीप मांझी(उड़ीसा) और 28 साल का दीपेश पाल(छत्तीसगढ़) शामिल है। पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। इनकी गिरफ्तारी में सिटी DSP केवी रमन, लालपुर के थानेदार रूपेश सिंह, इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश, महेश कुशवाहा, पंकज कुमार, ASI मनीष मण्डल और सुनील मुर्मू की सराहनीय भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें : बेटी बेच दी गई, परदेश से लौटे पिता
इसे भी पढ़ें : एहसान नहीं फर्ज, लापरवाह होंगे दंडित : DGP
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब
इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…
इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : रुला रहा प्याज, रांची में 8 जगहों पर सस्ता…
इसे भी पढ़ें : मिड डे मील खाकर बीमार हो गये 39 बच्चे
इसे भी पढ़ें : मिर्जापुर में बड़ा हादसा