बेंगाबाद में अवैध कोयला के खिलाफ छापेमारी, ऐसे भागे धंधेबाज जैसे आ गया…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बेंगाबाद (गिरिडीह) : अवैध कोयला के खिलाफ बेंगाबाद थाना प्रभारी ने छापेमारी अभियान चलाया। अभियान में पुलिस ने 2 टन से अधिक अवैध कोयला जब्‍त किया। वहीं पुलिस ने कोयला लदे बैलगाड़ी को क्षतिग्रस्‍त कर दिया। पुलिस को देखते ही बाइक से अवैध कोयला की ढुलाई कर रहे धंधेबाज फरार हो गये।

Read More: पंखा डोलाउंगी मैं बलम को… पंखा डोलाउंगी सजन को… करूंगी वट सावित्री की पूजा

थाना प्रभारी कमलेश पासवान को गुप्‍त सूचना मिली कि छोटकी खड़गडीहा के पारडीह मार्ग से बदवारा के रास्‍ते बिहार के चकाई में अवैध कोयला को धड़ल्‍ले से खपाया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी दल-बल के साथ छापेमारी करने पहुंचे। पुलिस टीम को देखते ही अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया। बाइक से कोयला ढुलाई कर रहे लोग फरार हो गए। वहीं बैलगाड़ी से कोयला ढो रहे लोग गाड़ी छोड़कर फरार हो गये। पुलिस ने 2 टन से अधिक अवैध कोयला को जब्‍त किया।

Read More : कौन डकार गया गरीब का पैसा, सुनें… (Video)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

1 जून से बढ़ जायेगा बस किराया…

Bihar : बिहार सरकार ने यात्री बसों के किराये...

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...