spot_img
spot_img
spot_img

Breaking : तमिलनाडु के कृषि मंत्री R Doraikkannu की कोरोना से मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चेन्नई : तमिलनाडु के कृषि मंत्री R Doraikkannu का निधन शनिवार रात को हो गया। 72 वर्षीय आर दोरईक्कान्नू कोरोना से संक्रमित थे। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्‍गज हस्तियों ने आर दोरईक्कान्नू के निधन पर शोक जताया। कावेरी अस्पताल  में उन्होंने अंतिम सांसे ली।

उप राष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट कर कहा, ‘तमिलनाडु के कृषि मंत्री R Doraikkannu के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने किसानों के कल्याण और पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए काम किया। उनके शोक संतप्‍त परिवार के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’

R Doraikkannu के निधन पर PM Modi ने भी जताया शोक

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तमिलनाडु सरकार में मंत्री तिरु आर दोरईक्कान्नू के निधन से बहुत दुख हुआ। दोरईक्कान्नू ने समाज और किसानों के सशक्तिकरण के लिए काम किए। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति शोक संवेदना जतायी।

अस्‍पताल के अनुसार दोरईक्कान्नू को 13 अक्टूबर को विल्लपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल से कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें बेचैनी की शिकायत थी और डॉक्‍टर उनका यहां इलाज कर रहे थे। पिछले रविवार से उनकी तबियत ज्यादा खराब चल रही थी। उन्‍हें कोविड निमोनिया हो गया था जिसके चलते कई दूसरी जटिलताएं हो गई थीं।

इसे भी पढ़ें : Lohardaga : फर्नीचर व्यवसायी पर सरेशाम अपराधियों ने चलाई गोली

R Doraikkannu के असामयिक निधन तमिलनाडु के लोगों के लिए एक अपूरणीय क्षति : राज्यपाल

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भी दोरईक्कान्नू के निधन पर शोक संवेदना जताई है। उन्‍होंने कहा कि मंत्री के निधन के बारे में जानकर उनको बेहद दुख हुआ। अपने शोक संदेश में कहा कि दोरईक्कान्नू अपनी सादगी, विनम्रता, साफगोई, शासन कौशल और किसान समुदाय के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे। दोरईक्कान्नू ने राज्‍य के कृषि मंत्रालय को पूरी लगन के साथ संभाला था और वहां अपनी मजबूत छवि बनाई थी। उनका असामयिक निधन तमिलनाडु के लोगों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पुरोहित ने दोरईक्कान्नू के शोक संतप्‍त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई और कहा कि वह ईश्‍वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हैं।

इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO) 

तीन बार चुने गये थे विधानसभा सदस्य

दोरईक्कान्नू तंजावुर जिले के पापनासम से तीन बार विधानसभा के सदस्य चुने गए थे। वह साल 2006, 2011 और 2016 में तमिलनाडु विधानसभा के सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुए थे। दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता ने दोरईक्कान्नू को साल 2016 में अपनी कैबिनेट में जगह दी थी।

कई सियासी पस्तियां आ चुके हैं कोरोना की चपेट में

मालूम हो कि कई सियासी हस्तियां भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, श्रीपद नाईक, रामदास अठावले, मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिल्‍ली के उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया, उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव, भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और रिजर्व बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास शामिल हैं। हाल ही में स्मृति ईरानी भी संक्रमण की चपेट में आई हैं।

इसे भी पढ़ें : Dumka-Bermo by-election : सत्‍ता पक्ष और विपक्ष ने झोंकी ताकत

इसे भी पढ़ें : Gumla : घर के इकलौते बेटे ने की खुदकुशी, पिकनिक मनाकर लौटा था

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...

झारखंड के कलाकारों को अब हर महीने मिलेगी 4 हजार रुपये पेंशन…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की पहल और मार्गदर्शन...

अब डिजिटल नक्शे पर नजर आयेगा झारखंड का हर शहर…

Ranchi : झारखंड के हर शहर की सड़कें, भवन,...

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, DC-SP उतरे सड़कों पर…

Hazaribagh : मुहर्रम का पर्व नजदीक आते ही जिला...

262 युवाओं के हाथों में नौकरी, CM ने दी जिम्मेदारी की सीख…

Ranchi : झारखंड मंत्रालय के सभागार में बुधवार का...