Kohramlive : दरिंदगी की शिकार 15 साल की मासूम ने शनिवार को दम तोड़ दिया। बीते 19 जुलाई की सुबह पुरी जिले में तीन दरिंदों ने अगवा कर नाबालिग को आग के हवाले कर दिया था। 70% झुलसी बच्ची को पहले पिपिली सीएचसी, फिर भुवनेश्वर एम्स और आखिर में एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स लाया गया, लेकिन मौत ने अंत में बाजी मार ली। CM मोहन मांझी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “बिटिया को बचाने की हर मुमकिन कोशिश की गई, लेकिन हम हार गये। उसकी आत्मा को शांति मिले।”
महिला सुरक्षा पर सवाल
राज्य में बेटियों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गये हैं। कुछ दिन पहले ही बालासोर की छात्रा ने यौन उत्पीड़न से तंग आकर खुद को आग लगा ली थी। लगातार आ रही ऐसी खबरों ने लोगों के दिल में डर और सरकार के प्रति गुस्सा पैदा कर दिया है। घटना के बाद पीड़िता के घर के पास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।












