spot_img

चुनाव आयोग की साख पर सवाल : पंकज मिश्र

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज मिश्र ने चुनाव आयोग पर ऐसा आरोप जड़ा है, जिसने लोकतंत्र की आत्मा तक को झकझोर दिया। पंकज मिश्र का कहना है कि आयोग की खामोशी उसकी कमजोरी को उजागर कर रही है। विपक्ष का हमला और सत्ता की सफाई, मगर सवाल यह कि जवाब आयोग देगा या भाजपा? “यह लोकतंत्र का मजाक है कि सवाल आयोग से पूछे जायें और जवाब सत्ता दे।” उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दूसरी बार सीधे चुनाव आयोग पर वोट चोरी का इल्जाम जड़ा। आयोग हर बार इसे “बेबुनियाद” कहकर टाल देता है। सवाल ये कि अगर आरोप निराधार हैं तो आयोग खुद उच्चस्तरीय जांच कर साफ क्यों नहीं करता?

पंकज मिश्र ने कहा, “लोकतंत्र में सत्ता और विपक्ष की भूमिका बराबर की होती है।” मगर जब विपक्ष को आक्रामक होने का मौका दिया जा रहा है, तो इसके पीछे की ताकत कौन है? कौन जोड़ता और घटाता है वोट? यही सवाल आज गांव-गांव, चौपालों और शहर की गलियों में उठ रहा है। उन्होंने मांग की है कि आयोग की विश्वसनीयता बचाने के लिये तत्काल उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित हो। सभी मामलों की जांच खुले मंच पर हो, ताकि लोकतंत्र की नयी सुबह भरोसे के साथ उगे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...