spot_img

किसी भी वक्त जेल से बाहर आ सकते हैं ‘पुष्पा 2’ के स्टार अल्लू

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : ‘पुष्पा 2’ के स्टार अल्लू अर्जुन कभी भी जेल से बाहर आ सकते हैं। खबर है कि ‘पुष्पा 2’ स्टार को चार हफ्ते की अंतरिम जमानत मिली है। अदालत ने अभिनेता को अंतरिम जमानत देते हुये जांच में अधिकारियों के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया। यहां याद दिला दें कि ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई। इसी मामले में शुक्रवार दोपहर तेलंगाना पुलिस ने अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें निचली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। हालांकि, देर शाम उन्हें इस मामले में हाई कोर्ट से जमानत मिल गई।

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर क्या बोले राजा मुराद

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर अभिनेता राजा मुराद ने कहा, ‘भगदड़ मची, एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गये। अभिनेता का क्या दोष था? थिएटर की ज़िम्मेदारी अभिनेता के हाथ में नहीं है। भीड़ को नियंत्रित करना अभिनेता का काम नहीं है। अगर गिरफ्तारी का यही कारण है, तो यह मेरी समझ से परे है…मुझे आश्चर्य है…लोकप्रिय होना या हिट फिल्मों में काम करना कोई अपराध नहीं है। अभिनेता भीड़ नहीं जुटाता। भीड़ किसी फिल्म या अभिनेता की लोकप्रियता के कारण जुटती है…अगर कोई और कारण है, तो मैं उसके बारे में नहीं बोल सकता। अगर उसे गिरफ़्तार किया गया है, तो उसकी भी जांच होनी चाहिये- उसे क्यों गिरफ़्तार किया गया, क्या कारण था। कोई ठोस कारण होना चाहिये।

वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा, ‘मैं अल्लू अर्जुन जी की बहुत बड़ी समर्थक हूं। आपको एक उदाहरण स्थापित करना होगा। उन्हें जमानत मिल गई है। लेकिन सिर्फ इसलिये कि हम हाई-प्रोफाइल लोग हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि हमें कोई परिणाम नहीं भुगतना चाहिये। लोगों की जान बहुत कीमती है। चाहे धूम्रपान के विज्ञापन हो या भीड़ भरा थिएटर, मुझे लगता है कि वे (पुष्पा 2 टीम) इस कार्यक्रम में मौजूद थे। हर किसी की जवाबदेही होनी चाहिये।’

तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने दी ये प्रतिक्रिया

तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने कहा कि ‘अल्लू अर्जुन को थिएटर में जाने की जरूरत नहीं थी। वो घर पर ही फिल्म देख सकते थे। अगर वो गये भी तो उन्हें पुलिस को जानकारी देनी चाहिये थी।’

पिता अल्लू की राह देख रहीं बेटी अरहा

अल्लू अर्जुन के घर से सामने से आये एक वीडियो में उनकी 8 साल की बेटी अरहा अपने पिता अल्लू का इंतजार करते हुये नजर आईं। अरहा ने मुस्कुराते हुये मीडिया को हाय कहा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...