spot_img

नशा के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान, SDO-DSP ने दिखाई हरी झंडी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Chauparan)(Krishna Paswan) : युवाओं को नशे के दुष्चक्र से बाहर निकालने और उन्हें सही दिशा देने के उद्देश्य से गुरुवार को चौपारण प्रखंड में मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के प्रति विशेष जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान की शुरुआत बिगहा बाजार से की गई, जहां अधिकारियों ने संयुक्त रूप से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान का नेतृत्व SDO जोहान टुडू, DSP अजीत कुमार विमल, इंस्पेक्टर चंद्रशेखर प्रसाद और थानेदार अनुपम प्रकाश ने किया। DSP अजीत कुमार विमल ने कहा “मादक पदार्थों के अवैध व्यापार और सेवन के विरुद्ध यह जागरूकता रथ गांव-गांव जाकर लोगों को सचेत करेगा। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के खिलाफ खड़ा करना है।”

समाज व शिक्षकों की अहम भूमिका पर जोर

इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि युवा किसी भी देश की रीढ़ होते हैं। अगर वे भटक जाएं, तो राष्ट्र का भविष्य अंधकारमय हो सकता है। इसलिए समाज, परिवार और शिक्षकों को यह ज़िम्मेदारी निभानी होगी कि वे युवाओं को सही मार्ग दिखाएं और नशे से दूर रखें।

अभियान का स्वरूप

  • प्रचार रथ ऑडियो-विजुअल माध्यम से नशा के दुष्परिणामों की जानकारी देगा

  • गांवों और बाजारों में नुक्कड़ सभा, पोस्टर और पर्चा वितरण होगा

  • युवाओं को खेल, शिक्षा और रोजगार की दिशा में प्रेरित करने पर जोर

यह अभियान झारखंड सरकार के राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान का हिस्सा है, जो 10 जून से 26 जून तक पूरे राज्य में चलाया गया है। चौपारण में इसकी शुरुआत एक मजबूत संदेश के साथ हुई “युवाओं को बचाइए, झारखंड को नशामुक्त बनाइये।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...