Ranchi : 6 दिनों के लिए रांची के कुछ इलाकों में निषेधाज्ञा लगाई गई है। JEE MAIN EXAM को लेकर परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। यह आदेश आगामी 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी के लिए है। परीक्षा दो पाली में सुबह 9 से 12 और दोपहर में 3 से 6 बजे तक होगी। यह आदेश उक्त तिथियों को एवं 30 जनवरी को सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगा। परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के लिए यह आदेश जारी किया गया है।
निषेधाज्ञा के दौरान इस पर रहेगी रोक
■ 1- पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों तथा सरकारी कार्यक्रम एवं शवयात्रा को छोड़कर)।
■ 2- किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना।
■ 3- परीक्षा केन्द्रों के 300 मीटर की परिधि में साईबर कैफे, फोटो कॉपी एवं प्रिटिंग की दुकानें परीक्षा के दिनों में बंद रखना सुनिश्चित करेंगे।
■ 4- किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे-बंदूक, राईफल, रिवाल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर)।
■ 5- किसी प्रकार का हरवे हथियार जैसे-लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों को छोड़कर)।
■ 6- किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन करना।
इन इलाकों में लागू होगी निषेधाज्ञा
1. Oxford Public School, Ranchi, Old HB Road, Pargati Panth, Ranchi
2. Arunuma Technical Services Private Limited, Pragati Path, Road No-6 Samlong, Lower Chutia, Near Ganesh Nursing Home, Ranchi
3. Future Bright, Deep Vihar, Pundag Raod Argora, Near Pearl Crest Apartment, Ranchi






