BIHAR : बिहार में मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के बलहा गांव में बेलगाम अपराधियों ने घर में घुसकर एक प्रोफेसर की हत्या कर दी। मृतक प्रोफेसर की पहचान विजय शंकर झा के रूप में हुई है। वह राजनगर कॉलेज में पढ़ाते थे। हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें : बेड़ो में ठनका गिरने से किसान की मौत
डेड बॉडी के पास मिला खून से सना कुदाल
जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर विजय शंकर झा अपने घर में सोए थे। इस दौरान बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। आशंका जताई जा रही है कि विजय शंकर झा की कुदाल से हत्या की गई है, क्योंकि उनकी डेड बॉडी के पास खून से सना एक कुदाल भी मिला है। मौके पर पहुंची मधुबनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें :CSP संचालक से लूटे 4 लाख रुपये, विरोध करने पर मारी गोली








