spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

यहां Jail में अपने परिवार के साथ भी रहते हैं कैदी

Date:

spot_img
spot_img

दुनिया में कुछ ऐसी भी जेलें हैं, जहां कैदियों को रहने के लिए खरीदना पडता है सेल

कोहराम लाइव डेस्क : Jail यानी अपराधियों के रहने की जगह। ऐसी जगह, जहां चोरी, डकैती व अन्‍य अपराधों के लिए सजा के तौर पर अपराधियों को ही रखा जाता है। कोई Jail अच्छी सुविधाओं के लिए जानी जाती है, तो कोई कैदियों के प्रति अपनी क्रूरता के लिए। यह जानकर आपको आश्‍चर्य होगा कि दुनिया में कुछ ऐसी जेलें भी हैं, जहा कैदियों को अपने परिवार के साथ रहने की छूट दी जाती है। ऐसी भी जेलें हैं, जहां कैदियों को अपने लिए सेल (कमरा) खरीदना पड़ता है। आइए, सुनाते हैं दुनिया की कुछ अलग किस्‍म की जेलों की कहानी।

स्‍पेन की अनोखी Jail

स्पेन की ‘अरनजुएज जेल‘ अपने आप में अनोखी Jail है, क्योंकि यहां कैदियों को अपने परिवार के साथ रहने की छूट है। सेलों के अंदर छोटे बच्चों के लिए दीवारों पर कार्टून बनाए गए हैं। साथ ही उनके लिए यहां स्कूल और प्लेग्राउंड की भी व्यवस्था है। दरअसल, इसके पीछे वजह ये है कि बच्चे अपने माता-पिता के साथ रह सकें और माता-पिता भी उन्हें संभालना सीख सकें। यहां 32 ऐसे सेल हैं, जहां कैदी अपने परिवार के साथ रहते हैं।

इसे भी पढ़ें : एक साल में 23 बच्‍चों का पिता बना यह शख्‍स

जस्टिस सेंटर लियोबेन, ऑस्ट्रिया

ऑस्ट्रिया की यह Jail किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है। पूरी तरह कांच से ढकी हुई इस Jail का नाम ‘जस्टिस सेंटर लियोबेन‘ है। यहां जिम से लेकर स्पोर्ट्स सेंटर और कैदियों के लिए निजी आलीशान कमरे बनाए गए हैं। साल 2004 में बनी इस Jail में कैदी किसी राजा से कम की जिंदगी नहीं जीते हैं।

सबसे छोटी जेल

इंग्लैंड और फ्रांस के बीच एक छोटा सा द्वीप है गुवेर्नसी, जहां दुनिया की सबसे छोटी Jail है। इसे ‘सार्क जेल’ के नाम से जाना जाता है। 1856 में बने इस जेल में सिर्फ दो ही कैदी रह सकते हैं। आज भी इसमें कैदियों को रातभर की कैद की सजा दी जाती है।

इसे भी पढ़ें : कमाल की कामयाबी :आज के कौटिल्य ने दिखाया Apex of Talent  

फिलीपींस की सेबू जेल

फिलीपींस की यह Jail किसी डिस्को से कम नहीं है। इसका नाम है सेबू Jail। इस जेल का माहौल ही ऐसा है कि यहां कैदी कभी बोर नहीं होते। उनके लिए यहां संगीत की व्यवस्था की गई है, जिससे वो अपना पूरा मनोरंजन करते हैं।

बोलीविया की सैन पेड्रो जेल

बोलीविया की सैन पेड्रो Jail बेहद ही अजीबोगरीब वजह से दुनियाभर में जानी जाती है। आमतौर पर अन्य जेलों में कैदियों को किसी भी सेल (कमरा) में डाल दिया जाता है, लेकिन यहां पर कैदियों को अपने लिए सेल खरीदना पड़ता है, ताकि वो उसमें रह सकें। यहां 1500 के करीब कैदी रहते हैं। इस Jail का माहौल शहर की गलियों जैसा लगता है, जहां बाजार लगे रहते हैं, फूड स्टॉल लगे होते हैं।

इसे भी पढ़ें : Japan में Corona को भी आखें दिखा रहा सुसाइड जानिए क्‍या है कारण

इसे भी पढ़ें :

तार पर बैठकर भी पक्षियों को क्यों नहीं लगता करंट, जानें…

Kohramlive : आपने अक्सर देखा होगा कि चिड़िया, कबूतर...

अब किराये पर मिलेगा बॉयफ्रेंड, रिश्तों का नया कारोबार…

Kohramlive : बदलती लाइफस्टाइल, भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते...

नींद की दहलीज पर पहुंचते ही क्यों लगता है डर का झटका? जानें…

Kohramlive : क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तार पर बैठकर भी पक्षियों को क्यों नहीं लगता करंट, जानें…

Kohramlive : आपने अक्सर देखा होगा कि चिड़िया, कबूतर...

अब किराये पर मिलेगा बॉयफ्रेंड, रिश्तों का नया कारोबार…

Kohramlive : बदलती लाइफस्टाइल, भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते...

नींद की दहलीज पर पहुंचते ही क्यों लगता है डर का झटका? जानें…

Kohramlive : क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ...