spot_img
spot_img
spot_img

देवघर पहुंचीं राष्ट्रपति, एयरपोर्ट पर गवर्नर ने किया स्वागत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Deoghar : आज देवघर की पावन धरती पर एक ऐतिहासिक पल ने दस्तक दी, जब भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन देवघर एयरपोर्ट पर हुआ। स्वागत में बिछे थे श्रद्धा के फूल और राज्यपाल संतोष गंगवार व मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर आत्मीय अभिनंदन किया।

राष्ट्रपति सीधा देवघर एम्स पहुंचीं, जहां उन्हें उस ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनना है जब 48 नवदीक्षित डॉक्टरों को उनका पहला आशीर्वाद मिलेगा, उनकी मेहनत का पहला सम्मान। सुनहरे, चांदी जैसे उज्ज्वल और कांस्य जैसी तपाई से निखरे तीन मेधावी छात्रों को राष्ट्रपति के करकमलों से मेडल मिलेंगे।

तीन बजे जब ऑडिटोरियम की रौशनी में उनका प्रवेश होगा, तो सिर्फ शब्द नहीं, अनुभव बोलेंगे। वहां रहेंगे राज्यपाल, स्वास्थ्य मंत्री, और तमाम गणमान्य… लेकिन सबसे बड़ा अतिथि होगा भविष्य, जो उन 48 युवाओं की आंखों में चमकता दिखाई देगा। 1 से 4 बजे तक एम्स में राष्ट्रपति रहेंगी, वहीं विश्राम, वहीं भोजन करेंगी। फिर शाम 5 बजकर 25 मिनट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से 5.55 पर राजभवन की ओर रुख होगा। दिन भर की व्यस्तता के बाद एक शांत शाम, जहां कुछ पल विश्राम के होंगे, और कुछ पल… विचारों के। वहीं 1 अगस्त की सुबह, राष्ट्रपति फिर एक नई मंज़िल की ओर धनबाद निकल पड़ेंगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...