Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है। राष्ट्रपति मुर्मू 11 जून को देवघर के एम्स में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाली थीं। उससे पहले बाबा धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करने का भी कार्यक्रम था। लेकिन शुक्रवार देर शाम राष्ट्रपति भवन से सूचित करते हुये जिला प्रशासन और राज्य के अधिकारियों को यह जानकारी दी गई कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 जून को देवघर नहीं पहुंचेंगी। एम्स के निदेशक डॉ. सौरभ वार्ष्णेय ने मीडिया को बताया कि राष्ट्रपति के देवघर आने का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित हो गया है। इसे देखते हुये एम्स का दीक्षांत समारोह भी फिलहाल टाल दिया गया है। अब अगला शेड्यूल जारी होने के बाद ही दीक्षांत समारोह की तिथि तय की जायेगी। यहां याद दिला दें कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एम्स, एयरपोर्ट, बाबा मंदिर और सर्किट हाउस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे।
रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें
Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...
भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…
Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...
रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…
Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...
घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…
UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...
ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो
Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...











