spot_img
spot_img
spot_img

तपोवन मंदिर में रामनवमी की तैयारी पूरी, DC-SSP ने लिया जायजा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : रामनवमी पर्व को लेकर रांची जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। विधि-व्यवस्था संधारण के साथ-साथ जिला प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान उपलब्ध कराए जाने वाले अन्य व्यवस्था की तैयारी को लेकर भी लगातार जिले के उच्च अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है। आज डीसी राहुल कुमार सिन्हा और पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने तपोवन मंदिर में रामनवमी के दौरान की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, नगर एस. जैन, पुलिस अधीक्षक यातायात, रांची एचबी ज़मां, अपर जिला दंडाधिकारी रांची आर एन आलोक, जिला नजारत उप समाहर्ता रांची श्री केके अग्रवाल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

डीसी राहुल कुमार सिन्हा और पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने तपोवन मंदिर में की जा रही तैयारियों के संबंध में मंदिर समिति के सदस्यों से बातचीत की। मंदिर में बिजली व्यवस्था, पेयजल, सीसीटीवी, श्रद्धालुओं के आने जाने की व्यवस्था आदि को लेकर उपायुक्त ने जानकारी लेते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग समिति को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि विधि व्यवस्था संधारण के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति पूरे जिले में की गई है।

मंदिर में तैयारियों का जायजा लेने के बाद उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जुलूस के आवागमन एवं प्रस्थान के लिए उपयोग में लाए जाने वाले रास्ते का निरीक्षण करने निकले। ओवर ब्रिज के आसपास चल रहे निर्माण कार्य के कारण इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों को उपायुक्त ने व्यवस्थित करने का निर्देश कंपनी के संबंधित पदाधिकारी को दिया। निर्माण कार्य के कारण बने गड्ढों को भरने और बैरिकेडिंग करने का निर्देश भी उपायुक्त द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जाए। कंपनी के पदाधिकारी को उपायुक्त ने कहा कि यथासंभव जुलूस के आगमन एवं प्रस्थान के लिए रास्ता सुगम बनाएं।

जुलूस के रूट में स्थित पेट्रोल पंप के संचालक को बुलाकर उपायुक्त द्वारा किसी भी तरह की आगजनी की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।उपायुक्त ने कहा कि रामनवमी पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने जिलेवासियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी का त्यौहार मनाने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें : पैन और आधार कार्ड वालों के लिए सरकार ने की बड़ी घोषणा

इसे भी पढ़ें : GST चोरों की अब खैर नहीं, डिफॉल्टरों को…

इसे भी पढ़ें : Mutual Fund निवेशकों के लिए बड़ी खबर, 31 मार्च तक कर लें यह काम

इसे भी पढ़ें : ग्राहक ध्यान दें : SBI और HDFC बंद कर रही यह बड़ी स्कीम, देखें…

इसे भी पढ़ें : हेमंत सरकार का ऐलान, मनरेगा मजदूरों को मिलेगा अब ज्यादा पैसा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...

जब मुख्यमंत्री नहीं, एक पिता बोले…

Ranchi : सामने आया, जिसने लोगों के दिलों को छू...

घर के बाहर से उड़ा ले गये स्कूटी, लेकिन…

Ranchi : घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चुराने वाले...