spot_img

दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व को लेकर तैयारी तेज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में दीपावली, काली पूजा और छठ पर्व की तैयारियों को लेकर एक हाई लेवल मीटिंग हुई। इसमें नगर निगम, पुलिस, बिजली, जलापूर्ति, स्वास्थ्य, परिवहन, आपदा प्रबंधन और अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। DC ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी छठ घाटों की सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और जनसुविधाओं की समुचित व्यवस्था समय पर सुनिश्चित की जाये। वहीं, ध्वनि प्रदूषण पर उच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया गया। DC मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि छठ पूजा लोक आस्था का महापर्व है, जिसे शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये विशेष एंटी क्राइम चेकिंग और सतत निगरानी की व्यवस्था भी की जायेगी।

मुख्य निर्देश एवं तैयारियां

सुरक्षा व्यवस्थाः सभी घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती होगी, महिला पुलिस की भी मौजूदगी रहेगी। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जायेगी।

स्वच्छताः नगर निगम द्वारा सफाई, कचरा निस्तारण और चूना छिड़काव की व्यवस्था।

बिजली और पानीः  निर्बाध बिजली आपूर्ति व पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था।

यातायात योजनाः ट्रैफिक पुलिस द्वारा घाटों की ओर विशेष यातायात व्यवस्था लागू की जायेगी।

स्वास्थ्य सुविधाः प्रत्येक प्रमुख घाट पर प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित किये जायेंगे।

आपदा प्रबंधनः NDRF/SDRFकी टीम सतर्क मोड में रहेगी।

रक्षा बैरिकेडिंगः सभी छठ तालाबों और घाटों पर सुरक्षित गहराई में बैरिकेड लगाया जायेगा।

निगरानी एवं पेट्रोलिंगः लोकल थाना द्वारा लगातार गश्ती और CCTV की व्यवस्था।

वालंटियर व कम्युनिकेशनः पूजा समितियों के लिये व्हाट्सएप ग्रुप और हेल्पलाइन सक्रिय रहेगी।

ध्वनि प्रदूषण नियंत्रणः उच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित सभी मानकों का सख्ती से पालन होगा।

नोटः जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर: 9430328080

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...