Delhi : दिल्ली के रामलीला मैदान में कल यानी रविवार को होने जा रही महारैली की तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी हो गई। महारैली में इंडिया गठबंधन का नारा तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ है। आप पार्टी के छोटे-बड़े नेता का यहां आना-जाना लगा रहा। पल-पल की जानकारी व जायजा लेते रहे। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय, विधायक दिलीप पांडेय सहित कई अन्य नेता आते-जाते रहे। CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन दिल्ली पहुंच गई हैं। सुनीता और कल्पना का एक जैसा दुख-दर्द है। कल दोनों ED और केंद्र सरकार पर जमकर बरसेगी। रैल स्थल पर करीब साढ़े सात फुट ऊंचा मंच तैयार किया गया है। गर्मी से बचने की खातिर टेंट भी लगाया गया है। इसमें कूलर और पंखे लगाये गये हैं। पूरे मैदान में कुर्सी भर दिये गये हैं। कार्यकर्ताओं को के लिये अलग से इंतेजाम है। इस रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, NCP से शरद पवार, शिवसेना से उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव, राजद से तेजस्वी यादव, झारखंड के CM चंपई सोरेन, पंजाब के CM भगवंत मान, CPI से डी राजा, TMC से डेरेक ओ ब्रायन, CPI-M से सीता राम येचुरी व PDF से महबूबा मुफ्ती सहित कई अन्य विपक्षी पार्टियों के नेता के शामिल होने की संभावना है। इसमें विपक्षी दल के नेताओं की गिरफ्तारी व केंद्र सरकार के खिलाफ लोगों के साथ आवाज बुलंद करेंगे।
इसे भी पढ़ें :दिल्ली के रामलीला मैदान में महाजुटान… कब जानें
इसे भी पढ़ें :मिला लाखों का सामान, धराये 2… जानें कौन
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस के बंधु तिर्की झामुमो में! “बुरा न मानो होली है”
इसे भी पढ़ें :झारखंड में इस महीने दो रोज रहेगा मौसम का यह हाल
इसे भी पढ़ें :मॉस्को में आतंकी ह*मले में म*रने वालों की संख्या बढ़ती जा रही… जानें
इसे भी पढ़ें :ससुर और प्रेग्नेंट बहू के साथ यह क्या हो गया…
इसे भी पढ़ें :नशे के सौदागरों को जमशेदपुर पुलिस का झटका… जानें
इसे भी पढ़ें :ACB के शिकंजे में शिक्षा विभाग का कर्मी
इसे भी पढ़ें :राजधानी में दिन-दहाड़े बीच मेन रोड में म*र्डर
इसे भी पढ़ें :इस रोज बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज… जानें
इसे भी पढ़ें :दादी के बोल सुन दरक गया सबका कलेजा…
इसे भी पढ़ें :BJP ने जारी की पांचवी लिस्ट, कई चौंकाने वाले नाम आये सामने… देखें
इसे भी पढ़ें :होली को लेकर राजधानी में अलर्ट, समाजसेवी क्या बोल गये… जानें





