Kohramlive : कई बार जीवन में ऐसा होता है कि दिन-रात की कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगती। ऐसे वक्त में निराश होने के बजाय, प्रेमानंद महाराज जी ( Premanand Maharaj ji ) के बताये हुये इन चार अनमोल सूत्रों को अपनाकर अपने जीवन को नई दिशा दी जा सकती है। सफलता पाने के लिये मेहनत, आस्था, समय का सदुपयोग और संयम—ये चार स्तंभ हैं। इन्हें अपनाकर जीवन की हर बाधा को पार किया जा सकता है और मनचाही सफलता प्राप्त की जा सकती है। आइये जानते हैं, कामयाबी के ये सटीक मंत्र….
कामयाब होने के लिए माने प्रेमानंद महाराज जी के ये सीख (Premanand Maharaj ji)
- कड़ी मेहनत करें: महाराज जी कहते हैं कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। आपको बिना थके, बिना रुके, अपने लक्ष्य के लिये मेहनत करनी ही होगी। जो मेहनत से भागता है, सफलता उससे सदा दूर रहती है।
- समय की कीमत पहचानें: समय से अनमोल कुछ भी नहीं। महाराज जी कहते हैं कि जो समय को व्यर्थ गंवाते हैं, वे कभी सफलता का स्वाद नहीं चख पाते। हर क्षण का सदुपयोग करें और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें।
- भगवान पर भरोसा रखें: महाराज जी का मानना है कि केवल प्रयास ही नहीं, ईश्वर की कृपा भी सफलता में अहम भूमिका निभाती है। अपने कर्म करते हुये भगवान पर अटूट विश्वास रखें, क्योंकि उनका आशीर्वाद बिना जीवन में कुछ भी स्थायी रूप से प्राप्त नहीं हो सकता।
- संयम और अनुशासन जरूरी: महाराज जी ने संयम और अनुशासन को सफलता का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बताया है। जब तक आप अपने लक्ष्य को प्राप्त न कर लें, तब तक संयम और अनुशासन के साथ जीवन जीना आवश्यक है। यह आत्मबल को बढ़ाता है और मानसिक स्थिरता देता है।
इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :नाले में गिरी बस, मची चीख-पुकार








