नई दिल्ली : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा- UGC NET के परिणाम की घोषणा कर दी गई है। सत्र की परीक्षाएं पहले 15 से 20 जून के बीच होनी थीं, लेकिन कोरोना के चलते इन्हें सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in, nta.ac.in और ntaresults.nic.in पर रिजल्ट जारी कर दिया है।
NET का रिजल्ट इस तरह देखें
इसके लिए आप आगे दिए गए यूजीसी नेट रिजल्ट डायरेक्ट लिंक (UGC NET Result Direct Link) पर क्लिक करें। अलग पेज खुलेगा। यहां अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि, पेज पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन दर्ज कर सबमिट करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। उसे डाउनलोड कर लें।
कुल 5,26,707 अभ्यर्थी 81 विषयों के लिए हुई यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल हुए थे। अब वे सभी अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। जनरल, 156882, जनरल ईडब्ल्यूएस – 47161, ओबीसी एनसीएस – 192434, एससी – 88914, एसटी – 33811, पीडब्ल्यूडी – 7505, कुल – 526707.
यूजीसी नेट का आयोजन कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए होता है। यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा में बैठने की कोई अधिकतम उम्र सीमा नहीं है, लेकिन जेआरफ के लिए 28 साल से कम उम्र के उम्मीदवार ही अप्लाई कर सकते हैं।
विषयवार कटऑफ इस प्रकार हैं
हिंदी- कटऑफ पर्सेंटाइल (जनरल- 97.22, ईडब्ल्यूएस- 85.92, ओबीसी- 91.76, एससी- 74.65, एसटी- 76.50), इंग्लिश- कटऑफ पर्सेंटाइल (जनरल- 98.29, ईडब्ल्यूएस- 90.21, ओबीसी- 87.32, एससी- 79.96, एसटी- 75.27), कॉमर्स- कटऑफ पर्सेंटाइल (जनरल- 95.63, ईडब्ल्यूएस- 85.21, ओबीसी- 88.32, एससी- 72.68, एसटी- 67.71), इकॉनोमिक्स- कटऑफ पर्सेंटाइल (जनरल- 62.67, ईडब्ल्यूएस- 56.67, ओबीसी- 56.00, एससी- 50.67, एसटी- 49.33) है।
पॉलिटिकल साइंस- कटऑफ पर्सेंटाइल (जनरल- 60.00, ईडब्ल्यूएस- 55.33, ओबीसी- 55.33, एससी- 50.67, एसटी- 50.00), हिस्ट्री- कटऑफ पर्सेंटाइल (जनरल- 54.00, ईडब्ल्यूएस- 50.00, ओबीसी- 49.33, एससी- 46.00, एसटी- 44.67), दर्शनशास्त्र में सामान्य केटेगरी में 63.33%, ओबीसी में 57.33%, एससी में 55.33 प्रतिशत, एसटी में 47.33% रहा।
इसे भी देखें : बाली उमर होते ही चली जाऊंगी परदेस, तुम देखते रहियो…
अन्य विषयों के कटऑफ हैं
मनोविज्ञान में सामान्य में 54.67%, ओबीसी में 49.33%, एससी में 46 प्रतिशत, एसटी में 45.33 प्रतिशत, समाजशास्त्र विषय में सामान्य केटेगरी में 61.33%, ओबीसी में 54.67%, एससी में 50.67%, एसटी में 49.33% रहा, मानवशास्त्र विषय में सामान्य केटेगरी में 60.67%, ओबीसी में 54%, एससी में 54% और एसटी में 48.67% रहा, एडुकेशन में सामान्य केटेगरी में 58% रहा।
ओबीसी में 52%, एससी में 48% और एसटी में 48% कट ऑफ मार्क्स रहा, होम साइंस में सामान्य केटेगरी में 62%, ओबीसी में 55.33%, एससी में 53.33% और एसटी में 52% रहा, मैनेजमेंट में सामान्य केटेगरी में 56.67 प्रतिशत, ओबीसी में 52 प्रतिशत, एससी में 50 प्रतिशत और एसटी में 48.67 प्रतिशत रहा, संस्कृत में सामान्य केटेगरी में 66 प्रतिशत, ओबीसी में 60.67 प्रतिशत, एससी में 57.33 प्रतिशत और एसटी में 51.33 प्रतिशत रहा।
इसे भी देखें : रांची : गर्ल्स हॉस्टल में फंदे से झूलती मिली युवती की ला’श (Video)
वहीं लॉ में सामान्य केटेगरी में 62 प्रतिशत, ओबीसी में 56 प्रतिशत, एससी में 52 प्रतिशत और एसटी में 50 प्रतिशत कट ऑफ मार्क्स रहा, मास कम्यूनिकेशन में सामान्य केटेगरी में 58.67 प्रतिशत, ओबीसी में 53.33 प्रतिशत, एससी में 49.33 प्रतिशत और एसटी में 50 प्रतिशत कट ऑफ मार्क्स रहा। भूगोल में सामान्य केटेगरी में 60.67 प्रतिशत, ओबीसी में 56 प्रतिशत, एससी में 53.33 प्रतिशत और एसटी में 50.67 प्रतिशत कट ऑफ मार्क्स रहा।












