spot_img

Pratapgarh : दोस्त के साथ संबंध बनाने से इंकार पर मा’रकर टांग दिया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : प्रतापगढ़(Pratapgarh) के मानिकपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। इल्जाम है कि 18 साल की युवती ने जब अपने कथित प्रेमी के दोस्त के साथ संबंध बनाने से इंकार कर दिया तो पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद गला घोंट उसे मार डाला और फिर उसे एक आम के बाग में पेड़ से लटका दिया।

Pratapgarh पुलिस ने संदेही गुनहगार को किया अरेस्ट

इस कांड में शामिल एक संदेही गुनहगार को अरेस्ट कर लिया गया है, वहीं दूसरे की तलाश जारी है। खबर है कि बीते शनिवार की देर रात युवती घर के पास खेत की ओर गई थी। इल्जाम है कि वहां मौजूद दो किशोरोंं ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। प्रतिरोध करने पर उसे मार डाला। परिजनों को रविवार भोर में आम के बाग में पेड़ से लटका युवती का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

कॉल डिटेल से खुला राज

पुलिस ने परिवार के मोबाइल फोन की जांच की। कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के शरीर पर चोट और खरोंच के निशान मिले हैं। आगे की जांच के लिये विसरा सुरक्षित रखा गया है। युवती ने इसी साल इंटर परीक्षा 75% अंकों से पास की थी। वह बीएससी में दाखिला लेकर आगे पढ़ना चाहती थी। परिवार ने उसके लिये कई सपने संजो रखे थे। पिता ई-रिक्शा चलाकर घर चलाते हैं। भाई उसकी पढ़ाई का खर्च उठा रहे थे। अब घर में सन्नाटा और आंखों में आंसू ही रह गये हैं। खबर है कि मुंबई में रहने वाले भाइयों के आने के बाद अंतिम संस्कार किया जायेगा।

इसे भी पढ़े : Ranchi : रांची में बनेगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय

इसे भी पढ़े : DGP को 6 महीने का एक्सटेंशन…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...