spot_img

कुख्यात अमन साहू के नाम का पोस्ट वायरल… देखें क्या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : “गुप्ता ट्रेडिंग से किसी प्रकार की रंगदारी की मांग हमारे गैंग या हमसे जुड़े किसी व्यक्ति ने नहीं की है! कोई छुटभैया अपराधी या आसामाजिक तत्व द्वारा बॉस के नाम पर रंगदारी की मांग किया गया होगा! गुप्ता परिवार को किसी से डरने की जरुरत नहीं है! भयमुक्त होकर अपना कारोबार करे!” इन शब्दों के साथ कुख्यात गैंगस्टर ‘AMAN SAHU’ के सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया गया है। पोस्ट में कुख्यात ‘MAYANK SINGH’ को टैग किया गया है। यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। हालांकि उसके इस पोस्ट में कितना दम है, इसका फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

पोस्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि “हमारा गैंग कोयला व्यापारी, जमीन कारोबारी, कोल ट्रांसपोर्टर, रेलवे कंस्ट्रक्शन, ठेकेदार, बालू माफिया, इंडस्ट्री संचालक से ही रंगदारी की डिमांड करता है! इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार के व्यवसाय से जुड़े किसी व्यवसायी से रंगदारी की डिमांड नहीं करता है! गैंग अपने स्तर से इस तरह के कृत्य करने वाले को चिन्हित कर कार्रवाई करेगा।

यहां याद दिला दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र के अपर बाजार के कारोबारी और मेसर्स गुप्ता ट्रेडिंग के संचालक प्रज्जवल गुप्ता से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। यह रंगदारी कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के नाम पर मांगी गई थी। मामले में कारोबारी ने कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शनिवार की सुबह अनजान नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आया। सामने वाले ने खुद को अमन साहू बताया। एक करोड़ रंगदारी नहीं देने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में डीएसपी कोतवाली प्रकाश सोय ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का झारखंड में असर, इस दिन से बारिश… जानें

इसे भी पढ़ें : दिल्ली दौरे पर CM चंपई सोरेन, झारखंड भवन को लेकर कही यह बात… जानें

इसे भी पढ़ें : थानेदार लाइन हाजिर, सु*साइड नोट में क्या बता गईं महिला वकील… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आखिर पुराने जमाने में दरवाजे छोटे और नीचे क्यों? चौंक जायेंगे… जानें

Kohramlive : अगर आपने कभी किसी पुराने गांव, पुश्तैनी...

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिये रात में ये उपाय करें…

Kohramlive : डायबिटीज आज दुनिया की सबसे आम लाइफस्टाइल बीमारियों...

मानसून में चेहरे पर बढ़ रहे हैं पिंपल्स, अपनायें ये आसान टिप्स…

Kohramlive : बारिश का मौसम तपती गर्मी से सुकून...

झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों...