Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक सिस्टम को स्मूथ बनाने की खातिर एक पोर्टेबल ट्रैफिक लाइट का ईजाद किया गया है। इसे बड़ी आसानी से एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है। यह पूरी तरह से ऑटोमेटिक होगा। इसमें सौर ऊर्जा पैनल भी लगाया गया है। इस पोर्टेबल ट्रैफिक लाइट के डिजाइन को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा रजिस्ट्रर्ड कर लिया गया है। यह कमाल कर दिखाया है रांची के DPS स्कूल के कैमेस्ट्री विषय के टीचर डॉ अमरदीप सिन्हा ने। इस बेजोड़ पोर्टेबल ट्रैफिक लाइट को बनाने में डॉ अमरदीप का साथ उनकी शिक्षिका पत्नी डॉ जयश्री सिन्हा, DPS के फिजिक्स टीचर डॉ नारायण कुमार, सहायक प्रो. डॉ राहुल एवं डॉ नितिन ने दिया। खुद डॉ अमरदीप सिन्हा का कहना है कि मौसम इंसान के अंदर होता है। अगर इरादा नेक और मजबूत हो तो कुछ भी असंभव नहीं, सुनें क्या बोले डॉ अमरदीप सिन्हा…
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM








