Ranchi : रांची सेंट्रल जेल में बंद निलंबित IAS पूजा सिंघल को पैरालायसिस का खतरा है। पूजा को सिर दर्द भी परेशान कर रहा है। यह कहना है पूजा का इलाज कर रहे रिम्स के डॉ सुरेंद्र प्रसाद का। पूजा सिंघल का इलाज रिम्स के पोइंग वार्ड में चल रहा है। डॉ प्रसाद का कहना है कि गुजरे कुछ दिनों से उनके ब्रेन के आर्टरी में कुछ भी ठीक से सप्लाई नहीं हो पा रहा है। इस वजह से दिमाग के कुछ हिस्सों में प्रॉबलम देखने को मिल रही है। इस तरह के मरीजों को पैरालायसिस का खतरा बना रहता है। डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद के अनुसार रेडियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने जो रिपोर्ट दी है, उसमें यह बताया गया है कि पूजा सिंघल की जो हालत है, उससे उन्हें लकवा की शिकायत हो सकती है। अगर समस्या ज्यादा बढ़ेगी तो रिम्स प्रबंधन को सूचित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संभव है कि किसी अन्य अस्पताल में उन्हें रेफर कर दिया जाये।
इसे भी पढ़ें : गुमला में मुठभेड़, मारा गया यह इनामी नक्सली!
इसे भी पढ़ें :झारखंड में इस दिन होगी मॉनसून की एंट्री, तब तक छिटपुट बारिश
इसे भी पढ़ें :दारू तस्करी के लिए अपनाया “पुष्पा” स्टाइल, देखें कहां…
इसे भी पढ़ें :मंडप में ही शुरू हो गए दूल्हा-दुल्हन, करने लगे यह काम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 83 रुपये सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें नया रेट






