spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

“जज साहब” को टांग ले गई पुलिस… देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : खुद को भावी जज बताकर अतुल शर्मा लोगों को बहुत बेवकूफ बनाता था। वह कभी-कभी अपना चोला बदल तांत्रिक भी बन जाया करता था। उसके मोह माया जाल में फंस ठगी के शिकार लोगों का दुखड़ा जब पुलिस तक पहुंचा तो वह बेनकाब हो गया। अतुल ना तो जज बनने वाला था और ना ही उसे कोई तंत्र मंत्र विद्या आती थी। पुलिस ने जब उसे अपनी भाषा में कानून का पाठ पढ़ाया तो वह टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। जगन्नाथपुर पुलिस ने “जज साहब” को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कई लोगों ने रपट दर्ज कराई है। वह मूल रूप से राजस्थान का रहनेवाला है। वर्तमान में वह जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लटमा रोड मे किराये के एक मकान में रहता था। उसने अपने मकान मालिक को भी नहीं छोड़ा। ज्यादातर लोगों को नौकरी दिला देने का झांसा देकर बेवकूफ बनाया। उसने ऐसा कर खूब पैसे बटोरे।

“जज साहब” के पास मिले कई फर्जी दस्तावेज

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अतुल के पास से ऐसे कई फर्जी दस्तावेज मिले हैं, जिसे उसने खुद बनाया था। खुद का बना सर्विस बुक भी उसके पास से मिला है। जज और वकील की पोशाक में वह अपना फोटो लोगों को दिखाता था। लोगों को यकीन दिलाने के लिये वह लोगों को कोर्ट परिसर में ही बुलाया करता था। वह लोगों को बताया करता था कि उसका सेलेक्शन सिविल कोर्ट के जज के रूप में हो गया है। वह बहुत जल्द कोर्ट में जॉइन करने वाला है। वह गाउन पहन कर कोर्ट परिसर में जाता था। वह अपने जाल में फंसने वाले क्लाइंट को कोर्ट के बाहर गेट पर बुलाता था। वहां ऐसा हाव भाव दिखाता था कि कोई भी उसके झांसे में आ जाता था। अब पुलिस यह पता करने में जुट गई है कि अतुल अबतक कितने लोगों को बेवकूफ बना रुपये कमाये हैं।

इसे भी पढ़ें : महिला दारोगा को रौंदने की पूरी कहानी, चश्मदीद की जुबानी… देखें

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: