spot_img

गुंडई करने वालों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी, कराई परेड… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : एक ज्वेलर्स दुकान में बेखौफ फायरिंग की वारदात को अंजाम देने वाले कुख्यात उत्तम यादव गिरोह के 9 शातिर अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा। ये सभी हथियारों से लैस होकर हजारीबाग शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनके मंसूबे नाकाम हो गये। हजारीबाग पुलिस कप्तान अंजनी अंजन को खबर मिली कि हथियारों से लैस अपराधी काले रंग की पल्सर बाइक और ग्रैंड विटारा कार से संत कोलंबस कॉलेज रोड की ओर बढ़ रहे हैं। सूचना मिलते ही DSP अमित आनंद के नेतृत्व में स्पेशल टीम को अलर्ट किया गया। कार्मेल स्कूल मोड़ से बस स्टैंड की ओर चेकिंग के दौरान पुलिस को बाइक और SUV आती दिखी। रुकने का इशारा होते ही बदमाश वेल्स ग्राउंड के पीछे भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर 7 आरोपियों को मौके से ही दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने खुद को उत्तम यादव गिरोह का सदस्य बताया। इन्हीं की निशानदेही पर श्री ज्वेलर्स फायरिंग कांड में वांटेड दो और बदमाश नितीश कुमार और बादल कुमार सिंह को रांची के करमटोली से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 9 एमएम और 7.65 एमएम की पिस्टल, 9 जिंदा गोलियां, पल्सर बाइक व ग्रैंड विटारा SUV, फायरिंग में इस्तेमाल किया गया लाल गमछा एवं 8 मोबाइल फोन मिले। पकड़े गये बदमाशों की पुलिस ने हेकड़ी निकाल दी। बीच रोड में इनसब की परेड कराई गई।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...