Chouparan(Krishna Paswan) : ”कामयाबी का पहला मूल मंत्र माता-पिता, गुरूजनों और बड़ों का सम्मान करना, दूसरा, शिक्षकों के बताये मार्ग का अनुसरण करना। तीसरा, वक्त गंवाये बिना पूरे जुनून, जज्बा के साथ मेहनत करना। वहीं, बदलते जमाने के अनुसार खुद को अपटू डेट रखना। अगर ये मूल मंत्र लेकर आगे चलेंगे तो तय है कि कामयाबी आपके कदम चूमेगी।” स्कूली बच्चों को ये मूल मंत्र दे गये चौपारण के थानेदार अनुपम प्रकाश। मौका था डॉ ललन बाबू कस्तुरबा गांधी उच्च विद्यालय सह आइडियल पब्लिक स्कूल सिंहपुर का 19 वां स्थापना दिवस का। कस्तूरबा जन जागरण समिति द्वारा संचालित द्वारा रविवार को आयोजित समारोह में थानेदार अनुपम प्रसाद ने आगे कहा कि चौपरण की धरती आज अफीम-गांजा उगल रही है, पर मैं ऐसा नहीं मानता हूं, यहां की धरती एतिहासिक है, जिसने कई सपूतों को जन्म दिया है। सच्चे पथ पर चलकर कुछ अलग किया जा सकता है।
समारोह में स्कूल के संस्थापक सदस्य अरविंद सिन्हा ने कहा कि मॉडर्न पब्लिक स्कूल हो या डॉ ललन बाबू कस्तुरबा गांधी.. यहाँ के शिक्षक बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये पूरजोर कोशिश और मेहनत करते हैं। सदस्य विकास यादव ने कहा कि सन 2006 में खुले इस उच्च विद्यालय के से अबतक यहां की कई बच्चियों ने उच्च शिक्षा हासिल कर ऊंची मुकाम हासिल कर चुकी है। वहीं, मुखीया गंदौरी दांगी ने कहा कि विद्यालय के संस्थापक स्व ललन प्रसाद आज मर कर भी अमर हैं। समारोह का संचालन अखिलेश दांगी व समापन प्राचार्या ममता कुमारी ने की। मौके पर ASI बादल महतो, CRP मो शोएब ,देवकुमार सिंह, मनोज कुमार, चन्दन कुमार, राहुल कुमार, रूपेश सिंह, मुकेश कुशवाहा, पल्लू मेहता, सोनू सिंह, मुकेश कुशवाहा एवं अंकित सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व बच्चे मौजूद थे।












