spot_img

बालिका वधू’ को POLICE ने मंडप से ऐसे बचाया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के देवरिया की 11 साल की नाबालिग को POLICE ने विवाह मंडप से बचा लिया। समय पर उसके जीवन की रक्षा हो गई। सीवान के मैरवा मंदिर में उसकी शादी हो रही थी। POLICE ने 15 साल के दूल्हे को हिरासत में ले लिया है। लड़का सीवान के गुठनी थाना का है। शादी करवाने के लिए उनके पेरेंट्स झूठ बोलकर मंडप में ले आए थे।

Read more: और इश्‍क के चक्‍कर में कूटा गये BDO साहब, देखें वीडियो

चुपके से मंदिर में आए थे दोनों के परिजन

सीवान के मैरवा के एक मंदिर में दोनों परिवारों ने चुपके से शादी कराने की तैयारी की थी। इसकी सूचना देवरिया SP श्रीपति मिश्र को मिली। उन्होंने सलेमपुर SDM गुंजन द्विवेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, बाल सुरक्षा अधिकारी जयप्रकाश तिवारी के साथ पुलिस उपनिरीक्षक सौरभ सिंह को माैके पर भेजा था। इसके बाद पुलिस पता करते-करते मंडप तक पहुंच गई। दूल्हा-दुल्हन के साथ बाराती और परिजनों को भी हिरासत में लिया गया है।

दोनों नाबालिगों में किसी को नहीं थी जानकारी

हिरासत में लिए गए दोनों नाबालिगों से जब देवरिया बाल संरक्षण अधिकारी जयप्रकाश तिवारी और काउंसलर अर्चना ने पूछताछ की तो पता चला कि दोनों में से किसी को भी उनकी शादी के बारे में नहीं बताया गया था। नाबालिग दुल्हन ने बताया कि उससे कहा गया था कि उसके मौसी की दूसरी शादी होनी है। उसमें चलना है, क्योंकि उसके मौसा की मौत कुछ महीने पहले हो गई है। नाबालिग दुल्हे ने बताया कि उसके परिजनों ने कहा था कि उसके चाचा की शादी के लिए लड़की देखने चलना है।

दोषियों पर होगी कार्रवाई

जिला प्रोबेशन पदाधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि बाल विवाह करना या कराना कानूनन अपराध है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Read more: बेटी के प्रेम विवाह से नाराज था बाप, ऐसा किया कि कांप गई सबकी रूह

Read more: Remand Home से एक और बंदी फरार, अपनाया ये तरीका…

Read more: चुपके से ले आया सौतन, भनक लगते ही शुरू हो गया…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...