Chouparan(Krishna Paswan) : झारखंड से कोयला लोड कर बिहार जा रहे दर्जनों ट्रकों को चोरदाहा चेकपोस्ट पर पेपर जांच के लिये रोका गया। अचानक हुई कार्रवाई से चौपारण के चोरदाहा चेकपोस्ट पर कुछ देर के लिए तहलका मच गया। यह कार्रवाई हजारीबाग के पुलिस कप्तान द्वारा जिले के सभी थानेदारों को दिये गये निर्देश के आलोक में की गई। मकसद साफ था अवैध कोयला परिवहन में संलिप्त वाहनों पर शिकंजा कसना। आदेश के बाद पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बिहार सीमा से सटे चोरदाहा चेकपोस्ट पर विशेष सतर्कता बरती गई। कोयला लदे ट्रकों और अन्य वाहनों को एक-एक कर रोका गया। देखते ही देखते ट्रकों की लंबी कतार लग गई। चेकपोस्ट प्रभारी के अनुसार, चालान, माइनिंग से जुड़े कागजात, परमिट का बारीकी से मिलान किया गया। जांच के बाद सभी कागजात सही पाये जाने पर ट्रकों को छोड़ दिया गया।
कोयले की राह पर पुलिस का पहरा…#hazaribagh #jharkhand #coal #coalminning #chouparan #police pic.twitter.com/Y48pZDqgGW
— KohramLive (@KohramLive) January 8, 2026










