Hazaribagh, Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग में नशे के खिलाफ अभियान में चौपारण पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। चौपारण थाना क्षेत्र के ढोढ़ीया जंगल में पुलिस ने एक अस्थायी झोपड़ी पर छापा मारकर 1 क्विंटल 68 किलो डोडा (मादक पदार्थ) जब्त किया है। मौके से एक कार (JH 02 BK 5740) और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों में शिवानंद कुमार (27), रूपेश बिरहोर (20) और चंदन कुमार (25) शामिल हैं। तीनों को NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
हजारीबाग में जंगल में घुसी पुलिस, एक झोपड़ी में छापा, फिर…#Hazaribagh #jharkhand #smuggling #doda #police #raid pic.twitter.com/SzFpWLPndl
— KohramLive (@KohramLive) June 20, 2025
कैसे हुई कार्रवाई
वरिष्ठ अधिकारियों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया, जिसमें DSP अजीत कुमार विमल, इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार, थानेदार अनुपम प्रकाश समेत कई अधिकारी और पुलिस जवान शामिल थे। छापेमारी के दौरान तस्कर डोडा से भरी कार को लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। DSP अजीत विमल ने बताया कि कार मालिक और झोपड़ी के असली संचालक की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी। कुछ अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।












