चाईबासा : अवैध महुआ शराब की मिनी Factory को पुलिस ने किया ध्वस्त। जगन्नाथपुर प्रखंड के ओडिशा सीमावर्ती जैंतगड़ के गुटुसाई में चल रही थी यह मिनी फैक्ट्री। पुलिस और जिला अबकारी विभाग को मिली थी गुप्त सूचना। फिर चलाया गया संयुक्त अभियान।
Factory चलाने वाले शराब माफिया भागने में रहे सफल
मंगलवार तड़के धावा बोल कर अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त की गईं। मगर शराब माफिया पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। अभियान के दौरान करीब सौ लीटर तैयार देसी महुआ शराब और एक हजार लीटर जावा नष्ट किया गया। वहीं शराब बनाने की सामग्री और औजार भी नष्ट किए गए।
इसे भी पढ़ें : Actor राजीव कपूर का निधन, राज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे
अभियान में ये थे शामिल
संयुक्त छापामारी अभियान में थाना प्रभारी जगन्नाथपुर देवसाय भगत, आबकारी विभाग के निरीक्षक कृष्ण कुमार प्रजापति, एएसआई उमेश प्रसाद, एएसआई जोनी कुमार, यसराज सिंह, चंद्रशेखर कुमार और जिला सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : हार्डकोर महाराजा प्रमाणिक चढ़ सकता है पुलिस के हत्थे, DGP पहुंचे चाईबासा












