Koderma : कोडरमा पुलिस कप्तान अनुदीप सिंह ने आज अपने दफ्तर के सभागार में चेम्बर ऑफ कॉमर्स एवं विभिन्न व्यवसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कोडरमा के सभी प्रमुख जगहों, बैंक, ATM, ज्वेलरी दुकान, पेट्रोल पम्प, होटल, रेस्टूरेंट, सिनेमा हॉल, शराब की दुकाने, मल्टी स्टोरी फ्लैट, हाउसिंग सोसाईटी, बस स्टैण्ड , टेम्पो स्टैंड, पेड पार्किंग, प्राईवेट संचालित होस्टल, हॉस्पिटल, मॉल, दवा दुकान एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान में CCTV कैमरा लगाने पर जोर दिया। वहीं, उसकी निगरानी पर विचार-मंथन किया गया। बैठक में मौजूद चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्य रामरतन महर्षी, अविनाश सेठ एवं अन्य व्यवसायिक संगठनों के सदस्यों को BNSS की धारा 163 (Cr.PC की धारा-144) के तहत अनुमण्डल पदाधिकारी, कोडरमा द्वारा निर्गत आदेश की प्रति उपलब्ध कराया गया।

इसे भी पढ़ें :पलामू बालिक गृह में महापा’प, दो अरेस्ट…
इसे भी पढ़ें :खूंटी और चाईबासा पर हुकूमत करने वाले का एन’काउंटर
इसे भी पढ़ें :यूं चलते-चलते आ गई मौ’त, रोड में बवाल…
इसे भी पढ़ें :अगले तीन रोज में झारखंड मंत्रिमंडल का गठन, चौंकायेंगे ये चेहरे…












