Ranchi : रांची में मुहर्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। शनिवार को SSP चंदन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। मकसद साफ था “लोगों में विश्वास और उपद्रवियों में डर पैदा करना।” यह फ्लैग मार्च अल्बर्ट एक्का चौक से शुरू होकर, मेन रोड, डेली मार्केट और अंत में सुजाता चौक तक पहुंचा। मार्च के दौरान फोर्स ने तमाम संवेदनशील इलाकों में उपस्थिति दर्ज कराई। SSP चंदन सिन्हा ने साफ कहा “रांचीवासी पूरी निडरता से पर्व मनायें। किसी ने भी शांति भंग करने की कोशिश की, तो कार्रवाई तुरंत और सख्त होगी।” 1000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया। तैनात बल में RAF, JAP, IRB और RAP शामिल है। ड्रोन व CCTV, एक्टिव साइबर सेल से निगरानी रखी जायेगी। वहीं QRT को स्टैंडबाय पर रखा गया है। कुछ मार्गों पर वाहनों के परिचालन में अस्थायी रोक या डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सभी सूचना सिर्फ आधिकारिक स्रोतों से लेने की सलाह दी है। वहीं थानों में लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) रांची के नेतृत्व में मुहर्रम पर्व के मद्देनजर कांके थानांतर्गत संवेदनशील स्थानों सुकुरहुट्टू, होचर में पर्याप्त सुरक्षा बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया गया है।@JharkhandPolice @Michaelraj_ips@IGRanchi @digranchi@JharkhandCMO @DC_Ranchi @prdjharkhand pic.twitter.com/3x9vcqQXR2
— Ranchi Police (@ranchipolice) July 5, 2025











