- मध्य प्रदेश के गौरया समुदाय के लोगों में एक-दो नहीं, बल्कि 21 सांप दहेज में देने की है पुरानी प्रथा
कोहराम लाइव डेस्क : हमारे देश में दहेज लेना-देना भले जुर्म हो, पर लड़की वाले देते हैं और लड़के वाले लेते हैं। सामान्य रूप से देखा जाता है कि लोग अपनी बेटियों के विवाह में अपनी आर्थिक क्षमता के हिसाब से सोने-चांदी के गहने और नकद दहेज के रूप में वर पक्ष को देते हैं। इसके विपरीत दहेज में खतरनाक और जहरीले सांप दिए जाएं, तो कान खड़े हो जाते हैं। अचंभित होना स्वाभाविक है, पर यह बात सच है। मध्य प्रदेश के गौरया समुदाय के लोगों में एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 21 जहरीले सांप दहेज में देने की अजीब प्रथा है।
सैकड़ों साल पुरानी प्रथा, अपशकुन होने का संदेह
इस समुदाय के लोग अपनी बेटियों की शादी में दहेज के रूप में दूल्हे को 21 खतरनाक और जहरीले सांप देते हैं। इस समुदाय के लोग ऐसा मानते हैं कि यदि बेटी को दहेज में 21 खतरनाक सांप नहीं दिए गए तो उसकी शादी टूट जाएगी या कोई अपशकुन हो जाएगा। इस समुदाय में ये परंपरा सैकड़ों साल पुरानी हैं।
इसे भी पढ़ें : जवानों ने 17000 फीट पर ऐसे लहराया तिरंगा…
सांप ही इस समुदाय की आजीविका का साधन
बता दें कि गौरया समाज के लोग दहेज में गहुआ और डोमी प्रजाति के सांप देते हैं, जो बेहद जहरीले होते हैं। इनके एक बार काटने भर से इंसान की मौत हो सकती है। सांप देने के पीछे एक और मुख्य कारण है माना जाता है। गोरैया समाज के लोग पेशे से सांप पकड़ने का काम करते हैं, जिन्हें सब लोग संपेरा कहते हैं। दहेज में दिए जाने वाले ये सांप ही उनकी आजीविका का साधन भी हैं।
इसे भी पढ़ें : बीवी ने किया ‘इनकार’, तो 63 साल में सातवीं शादी के लिए तैयार








