spot_img
spot_img

Driving के दौरान किया Google Map का इस्तेमाल तो पॉकेट हो सकता है ढीला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : ड्राइविंग के दौरान लोगों का सबसे अच्छा नैविगेटर Google Map होता है। अंदाजा लगा सकते हैं कि पूरी एप बेस्ड कैब एग्रीगेटर इंडस्ट्री पूरी तरह से Google Map पर निर्भर है। आज के दौर में गूगल मैप के जरिए कहीं भी आसानी से और फटाफट पहुंचा जा सकता है। किसी के भी घर पहुंंचना हो तो बस लाइव लोकेशन मंगवा लो और आसानी से बिना किसी से रास्ता पूछे घर तक पहुंच जाओ। लेकिन अगर आप ड्राइविंग के दौरान हाथ में मोबाइल लेकर Google Map का इस्तेमाल करते हैं तो ये आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है।

5 हजार तक का चालान भी कट सकता है

ज्यादातर लोग ड्राइविंग के दौरान Google Map का नेविगेशन ऑन कर लेते हैं। इसके जरिए आपको आसानी से रूट के बारे में पता चल जाता है। साथ ही ये आपको सड़क पर लगे ट्रैफिक की भी जानकारी देता है। अगर कहीं जाम लगा है तो आपको इसकी जानकारी पहले ही हो जाती है। समय रहते दूसरे रास्ते का चुनाव कर लेते हैं। ये सब तो Google Map के फायदे हैं, लेकिन कुछ नुकसान भी है। अगर आपने अपनी गाड़ी में डैश बोर्ड पर मोबाइल होल्डर नहीं लगवाया है और हाथ में मोबाइल लेकर Google Map का इस्तेमाल कर रहे हैं तो 5 हजार रुपये तक का चालान कट सकता है।

इसे भी पढ़ें : बेरोजगारों को व्यापार करना है तो सोनू सूद करेंगे मदद, बना रहे ये योजना

चालान का है प्रावधान

अभी हाल ही में दिल्ली पुलिस ने एक शख्स का चालान काटा था। कार चालक ने कहा कि वो तो मोबाईल पर किसी से बात नहीं कर रहा था तो उसका चालान क्यों काटा गया। फिर दिल्ली पुलिस ने बताया कि बिना मोबाइल होल्डर के डैशबोर्ड या हाथ में पकड़कर गूगल मैप का इस्तेमाल ट्रैफिक रूल्स के खिलाफ है, क्योंकि ऐसा करने से ड्राइविंग के दौरान ध्यान भंग होने की आशंका बनी रहती है। ये मामला लापरवाही से ड्राइविंग की श्रेणी में आता है।

मोबाइल होल्डर का करें यूज

अगर आप ड्राइविंग के दौरान गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं, तो इसके लिए अपने वाहन में मोबाइल होल्डर फिट कराएं। मोबाइल होल्डर में फोन लगाकर गूगल मैप का इस्तेमाल करना नियम कानून का उल्लंघन नहीं माना जाता है। मोबाइल होल्डर बाइक में 200 रुपये तक और कार में 1 हजार रुपये तक लग जाता है। अगर आप समय रहते मोबाइल होल्डर को फिट करा लेंगे तो 1 हजार रुपये तक खर्च करके 5 हजार रुपये का चालान कटने से बच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्‍टेडियम का उद्घाटन 23 फरवरी को, जानिए खासियत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।