spot_img
spot_img

PM की हुंकार, “अब मोदी की नसों में लहू नहीं, सिंदूर बह रहा है”

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर दौरे के दौरान पाकिस्तान और आतंकवाद पर कड़े शब्दों में निशाना साधा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह उनका पहला बड़ा संबोधन था, जिसमें उन्होंने साफ किया, “अब पाकिस्तान से न बात होगी, न व्यापार होगा। अगर बात होगी, तो सिर्फ पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) पर।”

 बड़ी बातें, बड़े फैसले

  • पाकिस्तान को भारत के पानी पर हक नहीं मिलेगा।

  • कोई बातचीत नहीं होगी, आतंक का समर्थन बंद करो या कीमत चुकाओ।

  • 22 मिनट में आतंकियों के 9 बड़े ठिकाने ध्वस्त किए।

  • “मोदी की नसों में अब लहू नहीं, सिंदूर बह रहा है।”

  • पाकिस्तान का रहिमयारखान एयरबेस ICU में पड़ा है।

विकास की भी बरसात

पीएम मोदी ने बीकानेर से देश के 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया, जिनका कायाकल्प अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हुआ है। इसके अलावा उन्होंने करीब ₹26,000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने बीकानेर-बांद्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि पिछले 11 साल में राजस्थान में ₹70,000 करोड़ खर्च कि, जिनमें से ₹10,000 करोड़ रेलवे पर ही लगे हैं।

आतंकवाद पर सबसे तीखा हमला करते हुये PM ने कहा कि “22 अप्रैल को आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर मिटाया। आज उन्हें मिट्टी में मिला दिया गया है। पाकिस्तान अब यह जान चुका है कि यह ‘नया भारत’ है। घर में घुसकर नहीं, अब सीने पर वार होता है। यह प्रतिशोध नहीं, न्याय है, यह ऑपरेशन सिंदूर है।”

पाकिस्तान को कड़ा संदेश

  • “अब एटम बम की गीदड़ भभकी से भारत नहीं डरता।”

  • “पाकिस्तान का स्टेट और नॉन-स्टेट का खेल नहीं चलेगा।”

  • भारत ने दुनिया भर में 7 प्रतिनिधिमंडल भेजकर पाकिस्तान का असली चेहरा उजागर करने का निर्णय लिया है।

 राजस्थान को मिली विकास की सौगात

  • नई औद्योगिक नीति, रिफाइनरी का काम अंतिम चरण में

  • पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी लिंक परियोजना से किसानों को फायदा

  • पीएम सूर्यघर योजना से 40,000 से अधिक लोग जुड़े

  • इकोनॉमिक कॉरिडोर बीकानेर से गुजरेगा

इसे भी पढ़ें : इंग्लैंड दौरे के लिए अंडर-19 टीम का हुआ ऐलान, ये IPL स्टार बने कप्तान

इसे भी पढ़ें : आदिवासी हितों की नई पटकथा तैयार, CM हेमंत सोरेन ये बोल गये… जानें

इसे भी पढ़ें : डॉ. इरफान अंसारी का ऐलान, कोई माफी नहीं, सीधे जेल जायेंगे…

इसे भी पढ़ें : नये आपराधिक कानूनों पर ADG सुमन गुप्ता ने दिये दमदार टिप्स… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...