spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पीएम नरेंद्र मोदी और रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन के बीच हुई मुलाकात, रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

Date:

spot_img
spot_img

kohramlive desk:  पीएम नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हैदराबाद हाउस में सोमवार को मुलाकात हुई। पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति से कहा कि कोविड महामारी की चुनौतियों के बावजूद दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत होती जा रही है। दोनों देशों ने महामारी के दौरान वैक्सीन के परीक्षण और उत्पादन से लेकर, नागरिकों के संबंधित देशों में लौटने को लेकर मजबूती से सहयोग किया। बता दें कि पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 21वें वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन से पहले भारत की आधिकारिक यात्रा पर सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे हैं।

अफगानिस्तान मुद्दे पर संपर्क में

पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति से कहा, हमारे रक्षा और विदेश मंत्रियों के बीच पहली 2+2 वार्ता हो चुकी है। यह हमारे व्यवहार सहयोग को बेहतर बनाने के लिए एक अच्छी कोशिश है। हम अफगानिस्तान और अन्य क्षेत्रीय मुद्दों पर लगातार संपर्क में हैं।

2+2 वार्ता में 4 समझौतों पर हस्ताक्षर

अफगानिस्तान पर दोनों देशों के संबंधों में ठंडक और बॉर्डर पर चीन-भारत के तनाव के बीच पुतिन की इस यात्रा का खासा महत्व माना जा रहा है। इससे पहले, दोनों देशों के रक्षा और विदेश मंत्रियों के बीच 2+2 वार्ता हुई जिसमें रक्षा सहयोग के लिए चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

भारत तय करेगा कि किसके हथियार खरीदने हैं : रूसी विदेश मंत्री

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बताया, हमारे भारतीय मित्रों ने स्पष्टता से समझाया कि वे एक संप्रभु देश हैं और वे ही तय करेंगे कि किसके हथियार खरीदने हैं। कौन रक्षा और अन्य क्षेत्रों में भारत का भागीदार बनने जा रहा है। S-400 डील का केवल प्रतीकात्मक अर्थ नहीं है। भारतीय रक्षा क्षमता के लिए इसका एक बहुत ही महत्वपूर्ण व्यावहारिक अर्थ है। माना जा रहा है कि पुतिन एयर डिफेंस मिसाइल एस 400 का एक मॉडल भारतीय प्रधानमंत्री को सौपेंगे।

भारतीय रक्षा मंत्री ने की रूस के समर्थन की सराहना

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘भारत के लिए रूस के मजबूत समर्थन की सराहना करता हूं। हमें उम्मीद है कि हमारे सहयोग से पूरे क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता आएगी। इस दौरान छोटे हथियारों और सैन्य सहयोग से संबंधित कई समझौतों, अनुबंधों और प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए गए। बता दें कि भारत और रूस के बीच हुई कलाश्निकोव सीरीज स्मॉल आर्म्स मैन्युफैक्चरिंग डील के तहत भारत में 6 लाख से ज्यादा AK-203 राइफल्स का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा रूस से 70,000 राइफलें खरीदी जाएंगी। इसके लिए अगस्त में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।

इसे भी पढ़ें : दिसंबर में दो दिन काम नहीं करेंगे बैंककर्मी, जान लें तारीख

इसे भी पढ़ें : सकारात्मक सोच और मजबूत इच्छाशक्ति हो तो कोई भी काम असंभव नहीं : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : भारत का सीरीज पर कब्‍जा, चौथे फिरकी पर ऐसे नाचे कीवी

इसे भी पढ़ें : …और चलती स्कॉर्पियो बन गया आग का गोला

इसे भी पढ़ें : घर के बाहर ही कार के अंदर मिली डोजर ऑपरेटर की डेड बॉडी

इसे भी पढ़ें : पोस्‍टरबाजी के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर

इसे भी पढ़ें : RTI नहीं करती तो बर्बाद हो जाता…

इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में OMICRON VARIANTS की दस्तक

इसे भी पढ़ें : बुलेट सवार बदमाशों ने BDC के पति को गोलियों से भुना…

इसे भी पढ़ें : सुरक्षाबलों की फायरिंग में 13 मरे, भड़की हिंसा, एक जवान ने भी तोड़ा दम

इसे भी पढ़ें :

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...