spot_img

PM बोले राजद ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर किया ये काम… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक चार दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार में महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। एक चुनावी रैली में PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस और राजद के बीच अंदरूनी खींचतान चरम पर है। उन्होंने तंज कसते हुये कहा, “राजद ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर तेजस्वी यादव का नाम CM उम्मीदवार के तौर पर बुलवा लिया।” PM मोदी ने कहा कि नामांकन वापस लेने के एक दिन पहले बंद कमरे में “गुंडागर्दी का खेल” हुआ और कांग्रेस को मन मारकर तेजस्वी को CM चेहरा मानना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद महागठबंधन में सिरफोड़ की नौबत आ जायेगी।

PM मोदी ने कांग्रेस और राजद को “कट्टा, कटुता, क्रूरता, कुशासन और करप्शन” की राजनीति करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि NDA सुशासन और विकास के एजेंडे पर चल रहा है, जबकि विपक्ष जंगलराज को वापस लाना चाहता है। राजद शासनकाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि 2005 से पहले बिहार में अपहरण और अपराध चरम पर था, यहां तक कि डॉक्टरों को भी सुरक्षा गार्ड के साथ चलना पड़ता था। मोदी ने कांग्रेस पर भी सिख विरोधी दंगों और दलित नेताओं के अपमान का आरोप लगाया। PM मोदी ने जनता से अपील की कि वे “राजद-कांग्रेस के खतरनाक इरादों” से सावधान रहें और कहा कि निवेश और विकास केवल एनडीए सरकार ही ला सकती है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...