PM मोदी के शब्दों में अंगार, आर्मी को दे दी खुली छूट… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग पर सन्नाटा था, लेकिन भीतर चल रही थी एक उबालती सोच। PM नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे ऊंचे रक्षा अधिकारियों को अपने पास बुलाया, बैठक में सन्नाटा था, पर शब्दों में आग थी। PM मोदी ने सशस्त्र बलों को खुली छूट दे दी और कहा कि “कब, कहां और कैसे, इसका फैसला अब जवान करेंगे। देश का हर कतरा खून चिल्ला रहा है, अब नहीं सहेंगे।” पाकिस्तान को लेकर PM मोदी का संदेश साफ था कि “अगर दुश्मन अंधेरे में छिपा है, तो हम चांदनी को हथियार बना लेंगे और उसे दुनिया के किसी कोने से खींच लायेंगे।” बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल हुये। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान भी इस बैठक का हिस्सा थे। वहीं, इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ पांच कड़े फैसले कर चुके हैं। सिंधु जल संधि पर रोक, अब पानी नहीं बहेगा, जब खून बहा है। अटारी चेक पोस्ट बंद, शांति के रास्ते पर ताले लग गये। सार्क वीजा खत्म, अब आतिथ्य नहीं, सिर्फ चौकसी। पाकिस्तानी अधिकारियों की वापसी, अब संवाद नहीं, संकल्प। सीमा पार साजिशों की सजा तय, आतंक का हर ठिकाना अब हमारे निशाने पर। पहलगाम की आग में सियासत नहीं जली, बल्कि एकता की लौ जली। विपक्ष ने भी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने की बात कही। क्योंकि आज सवाल सिर्फ वोट का नहीं, वतन का है।

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...